पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा: सीट आवंटन की पहली सूची जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए सीट आवंटन की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। पहले चरण की काउंसलिंग में 60 हजार अभ्यर्थियों ने अपने डॉक्यूमेंट सत्यापित करवाए थे। इनमें से केवल 36 हजार अभ्यर्थियों को ही सीट आवंटित हो सकी।
बाकी अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की काउंसलिंग के लिए इंतजार करना होगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो गई है उन्हें आठ जुलाई तक तीन हजार रुपये सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी सीट को होल्ड करने के साथ ही अगले चरण में नए विकल्प के लिए भी जा सकेगा। सिक्योरिटी फीस जमा न करने की सूरत में सीट पर अभ्यर्थी की दावा खारिज हो जाएगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे आवंटन सूची जारी कर दी गई। अभ्यर्थियों को इस संबंध में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा गया है। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए नहीं भरने होंगे दोबारा विकल्प
पॉलीटेक्निक की पहले चरण की काउंसलिंग में 40 फीसदी अभ्यर्थियों को सीट आवंटित नहीं हुई है। इन अभ्यर्थियों को अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।
अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए इन अभ्यर्थियों को दोबारा विकल्प नहीं भरने होंगे।
10 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे चरण की काउंसलिंग में केवल नए अभ्यर्थियों को ही पंजीकरण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जरूरत है।
पहले से पंजीकरण और सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थियों को पहले के विकल्प के आधार पर ही आवंटन किया जाएगा।