लखनऊ यूनिवर्सिटीः काउंसलिंग में सीटों का आवंटन शुरू, ऑनलाइन जमा होगी सीट कंफर्मेशन फीस
विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसी क्रम में सात अक्तूबर को बीबीए, बीएलएड, बीवोक, बीकॉम, एलएलबी फाइव ईयर और आठ अक्तूबर को बीए ऑनर्स व बीए का सीट एलॉटमेंट जारी होगा। उन्होंने बताया कि बीसीए, बीवीए, बीएफए, बीजेएमसी, बीएससी (कृषि) के विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों के लिए सीट आवंटन परिणाम अभ्यर्थियों के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया गया है।
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अनलॉक पोर्टल के माध्यम से सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना होगा। फीस का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीट कन्फर्मेशन फीस केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से 8 से 12 अक्तूबर तक जमा की जा सकती है।
अपग्रेडेशन और दूसरे आवंटन का परिणाम 14 अक्तूबर को
उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को अपनी पहली पसंद की सीट नहीं मिली है, वे अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं। अपग्रेडेशन और दूसरे आवंटन का परिणाम 14 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेजों में सीटें आवंटित की गई हैं और उन्होंने सीट कंफर्मेशन की फीस जमा कर दी है।
उनका विवरण लखनऊ विश्वविद्यालय के यूडीआरसी पोर्टल पर कॉलेज के लॉगिन पर उपलब्ध होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि वे आगे की प्रक्रिया की अपडेट जानकारी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के काउंसलिंग पोर्टल अनलॉक व विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in देखते रहे।