फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seat allotment issued in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः बीए, बीए ऑनर्स का सीट एलॉटमेंट जारी

Fri, 09 Oct 2020 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
seat allotment issued in lucknow university
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरुवार को बीए और बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहले चरण का सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को पहली चॉइस आवंटित नहीं की गई है, वे अपग्रेडेशन के लिए विकल्प चुन सकते हैं। इसके विवरण के लिए पोर्टल अनलॉक https://lkouniv.ac.in/online-counselling/ पर क्लिक करें। बता दें कि इससे पहले विवि प्रशासन अन्य कोर्स का सीट एलॉटमेंट जारी कर चुका है, जिसमें विद्यार्थी फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष का परिणाम जारी

लविवि ने गुरुवार को बीए तृतीय वर्ष सत्र 2019-20 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं।

पीजी प्रवेश परीक्षा 10 से, निर्देश जारी
लविवि में परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। विवि प्रशासन ने बताया कि पीजी, बीपीएड, एमपीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों को मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रवेश करना है। प्रवेश, प्रवेश पत्र देखकर गेट नंबर 1, 2 व 4 से दिया जाएगा। विद्यार्थियों के अभिभावकों से परिसर में न आने का अनुरोध किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed