फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scholarship portal opened for educational institute

शिक्षण संस्थानों के लिए खोला गया छात्रवृत्ति पोर्टल, ये सूचनाएं की जा सकेंगी अपलोड

Sat, 02 Jun 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Scholarship portal opened for educational institute
डेमो - फोटो : डेमो
यूपी में शिक्षण संस्थानों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल का मास्टर डाटा शुक्रवार से खोल दिया गया है। अब इस पर 30 जुलाई तक नए मान्यता प्राप्त संस्थान, पहले से पंजीकृत संस्थानों के नए पाठ्यक्रम और संशोधित फीस की सूचनाएं अपलोड की जा सकेंगी। इसका उद्देश्य दो अक्तूबर तक पुराने छात्रों और 31 दिसंबर तक नए छात्रों को योजना का लाभ दिलाना है। 
विज्ञापन


शासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क की भरपाई समय से करने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक रिन्युवल वाले मामलों में विद्यार्थियों को सितंबर में ही पूरी फीस का भुगतान कर दिया जाएगा, बशर्ते उनका डाटा जांच में ठीक मिले। रिन्युवल के बचे छात्रों और फ्रेश आवेदन वाले छात्रों को 31 दिसंबर तक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


दो अक्तूबर, 26 जनवरी को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत राशि भुगतान के समारोह आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे हर हाल में अपना डाटा 30 जुलाई तक अपलोड करें। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों से आवेदन भी 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच लिए जाएंगे। यहां बता दें कि हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed