{"_id":"5b12324b4f1c1bb0318b4b2d","slug":"scholarship-portal-opened-for-educational-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों के लिए खोला गया छात्रवृत्ति पोर्टल, ये सूचनाएं की जा सकेंगी अपलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षण संस्थानों के लिए खोला गया छात्रवृत्ति पोर्टल, ये सूचनाएं की जा सकेंगी अपलोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शिक्षण संस्थानों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल का मास्टर डाटा शुक्रवार से खोल दिया गया है। अब इस पर 30 जुलाई तक नए मान्यता प्राप्त संस्थान, पहले से पंजीकृत संस्थानों के नए पाठ्यक्रम और संशोधित फीस की सूचनाएं अपलोड की जा सकेंगी। इसका उद्देश्य दो अक्तूबर तक पुराने छात्रों और 31 दिसंबर तक नए छात्रों को योजना का लाभ दिलाना है।
शासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क की भरपाई समय से करने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक रिन्युवल वाले मामलों में विद्यार्थियों को सितंबर में ही पूरी फीस का भुगतान कर दिया जाएगा, बशर्ते उनका डाटा जांच में ठीक मिले। रिन्युवल के बचे छात्रों और फ्रेश आवेदन वाले छात्रों को 31 दिसंबर तक भुगतान किया जाएगा।
दो अक्तूबर, 26 जनवरी को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत राशि भुगतान के समारोह आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे हर हाल में अपना डाटा 30 जुलाई तक अपलोड करें। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों से आवेदन भी 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच लिए जाएंगे। यहां बता दें कि हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं।