फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saksham agarwal to be get chancellor gold medal in lucknow university

एलयू का प्रतिष्ठित चांसलर्स गोल्ड मेडल रहेगा इस स्टूडेंट्स के नाम

Tue, 28 Nov 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
saksham agarwal to be get chancellor gold medal in lucknow university
सक्षम अग्रवाल - फोटो : amarujala

लखनऊ विश्वविद्यालय का सबसे प्रतिष्ठित चांसलर्स गोल्ड मेडल इस साल एलएलबी ऑनर्स सातवें सेमेस्टर के छात्र सक्षम अग्रवाल को दिया जाएगा। विवि के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित डॉ. चक्रवर्ती मेडल पर एमए डिफेंस स्टडीज फर्स्ट सेमेस्टर के कोमल नारायण त्रिपाठी ने कब्जा जमाया है। कोमल को पिछले साल चांसलर्स मेडल मिला था।

विज्ञापन


वहीं, विश्वविद्यालय के दोनों चांसलर्स सिल्वर मेडल इस साल छात्राओं को ही मिलेंगे। यह पदम विवि के स्नातक और परास्नातक में अध्ययनरत सर्वश्रेष्ठ छात्र और सर्वश्रेष्ठ छात्रा को दिया जाता है। लेकिन इस बार यह मेडल एमएड की आकांक्षा प्रजापति और मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन चौथे सेमेस्टर की अंजलि सिंह के नाम रहा।
विज्ञापन


वहीं, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के वाइस चांसलर्स मेडल के लिए आईटी कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अरुणिमा मुश्रान को चुना गया है। विवि के दीक्षांत समारोह में नौ दिसंबर को ये मेडल दिए जाएंगे। विवि के कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में चांसलर्स और डॉ. चक्रवर्ती मेडल के लिए सोमवार को साक्षात्कार हुए। इसके आधार पर शाम को विजेताओं की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चक्रवर्ती मेडल पर कोमल का कब्जा

saksham agarwal to be get chancellor gold medal in lucknow university
कोमल नारायण त्रिपाठी - फोटो : amarujala
दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में चांसलर्स मेेडल के तहत एक स्वर्ण, दो रजत और 10 कांस्य पदक दिए जाते हैं। चांसलर्स गोल्ड मेडल लविवि पीजी की परीक्षा पास कर चुके सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी प्रतिभा वाले छात्र को दिया जाता है। वहीं, चांसलर्स सिल्वर मेडल विवि में स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र और पीजी स्तर पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओवरऑल स्टूडेंट और बेस्ट गर्ल स्टूडेंट को दिया जाता है।

चांसलर्स ब्रोंज मेडल विवि के सभी संकायों के बेस्ट स्टूडेंट्स को मिलता है। वहीं, डॉ. चक्रवर्ती मेडल सामाजिक कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दिया जाता है। समिति में कुलपति प्रो. एसपी सिंह के साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सिंह के साथ सभी संकाय के डीन और प्रोवोस्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed