फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rules for students of JEE main exam

जेईई-मेन एग्जाम में सख्ती, स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे ये सामान

Mon, 07 Jan 2019 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jan 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
rules for students of JEE main exam
- फोटो : डेमो
आईआईटी में दाखिले की पहली सीढ़ी माने जाने वाले जेईई-मेन की ऑनलाइन परीक्षा की शुरुआत लखनऊ में मंगलवार से होगी। परीक्षा में सख्ती करते हुए अभ्यर्थियों को पेपर और पेन तक ले जाने की मनाही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर ही ये सुविधाएं मिलेंगी और पेपर समाप्त होने के बाद जमा करा ली जाएंगी।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से हो रहा है। परीक्षा छह से 20 जनवरी के बीच होनी है, लेकिन लखनऊ में इसकी शुरुआत आठ जनवरी से होनी है।
विज्ञापन

एनटीए ने जेईई-मेन परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करने का फैसला किया है।

इसके तहत पहली परीक्षा छह से 20 जनवरी तथा दूसरी छह से 20 अप्रैल के बीच होनी है। अभ्यर्थी इनमें से किसी एक या फिर दोनों परीक्षा में शामिल हो सकता है। दोनों परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी के लिए बेहतर परिणाम वाली परीक्षा के अंक जेईई-एडवांस्ड के लिए माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा

लखनऊ में कई परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होना है। जेईई मेन-परीक्षा में सफल होने वाले शीर्ष अभ्यर्थियों को जेईई-एडवांस की परीक्षा देेने का मौका मिलता है। एडवांस की परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थी आईआईटी में दाखिला पाएंगे।

जबकि बाकी परीक्षार्थियों को जेईई एडवांस के अंक के आधार पर एनआईआईटी, ट्रिपल आईटी और केंद्रीय वित्तपोषित अन्य संस्थानों में दाखिला मिलेगा। एडमिशन का आधार जेईई-मेन के नंबर तथा स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में मिले नंबर नॉर्मलाइज करने के बाद तैयार फाइनल मेरिट होगी।

परीक्षा का आयोजन सुबह 9.30 से 12:30 बजे और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे के बीच दो पालियों में होगी। पहले पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल होंगे। जबकि दूसरी पाली में मैथ्स एप्टीट्यूड के सवाल होंगे। दूसरी पाली में आर्किटेक्चर के अभ्यर्थी ड्राइंग का पेपर देंगे। यह भाग ऑफलाइन प्रणाली पर आयोजित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed