फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Result of Lucknow University and other colleges.

अलग-अलग आएगा लखनऊ विश्वविद्यालय व अन्य कॉलेजों का रिजल्ट

Sun, 24 Apr 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Apr 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Result of Lucknow University and other colleges.
- फोटो : Demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों का रिजल्ट एक साथ जारी करने के बजाय अब अलग-अलग घोषित करने की तैयारी हो रही है। हर साल रिजल्ट जारी करने में होने वाली देरी को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ल का दावा है कि इस साल सभी कक्षाओं के रिजल्ट 30 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। नई व्यवस्था में पहले विवि परिसर का रिजल्ट आएगा और उसके बाद संबद्ध कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


एलयू का रिजल्ट हर साल काफी देर से आता है। इस वजह से विवि की एडमिशन प्रक्रिया भी काफी पिछड़ती है। मौजूदा सत्र में अक्तूबर महीने तक एडमिशन होते रहे थे। इसके बाद विवि ने एक मार्च से परीक्षा शुरू कर दीं। इससे स्टूडेंट्स को काफी कम समय मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सत्र में यही कहानी न दोहराई जाए इसलिए पूरा ध्यान रिजल्ट समय से घोषित करने पर किया जा रहा है। इसके लिए विवि और कॉलेजों का रिजल्ट अलग-अलग घोषित करने का प्रयोग किया जा रहा है। असल में बहुत से कोर्स केवल विवि में चलते हैं। इन पाठ्यक्रमों का रिजल्ट भी सभी कॉलेजों के रिजल्ट की वजह से फंसा रहता है।

कई सीटें भी हैं कम, ये भी है कारण

Result of Lucknow University and other colleges.

दूसरी ओर विवि में कई कोर्स की सीटें कम हैं, लेकिन सारा रिजल्ट एक साथ तैयार करने पर संख्या ज्यादा हो जाती है। इसलिए अब दोनों रिजल्ट अलग-अलग तैयार करने का फैसला किया गया है।

30 मई तक जारी होंगे सभी रिजल्ट
इस साल सभी रिजल्ट 30 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। बीते सालों में रिजल्ट जुलाई तक जारी किए जाते रहे थे। पीजी की एडमिशन प्रक्रिया पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण यही था। बीकॉम थर्ड इयर का रिजल्ट इस साल से सबसे पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद अन्य कक्षाओं और कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ल का कहना है कि विवि का रिजल्ट समय से निकालने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे रिजल्ट समय से निकाले जा सकेंगे। इस महीने बीकॉम थर्ड इयर का रिजल्ट निकालकर इसकी शुरुआत हो जाएगी। सभी रिजल्ट 30 मई तक निकाल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed