{"_id":"58550c8f4f1c1bf951649de2","slug":"recruitment-in-municipal-corporation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में जल्द होंगी भर्तियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में जल्द होंगी भर्तियां
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Dec 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्थानीय निकायों के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड में सृजित किए गए 25 स्थायी पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
हालांकि पदों के स्थाई होने के बाद भी फिलहाल इन पदों को प्रतिनियुक्ति और आउट सोर्सिंग से भरने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का मुख्य काम प्रदेश के स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के साथ-साथ निकायों के लिए वित्तीय प्रबंधन से संबंधित उपायों पर सुझाव देना है।
विज्ञापन
इस बोर्ड का अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के समकक्ष कोई सेवानिवृत्त अधिकारी होता है। जबकि कुछ सेवानिवृत्त आईएएस व पीसीएस अधिकारी बोर्ड में सदस्य के तौर पर होते हैं। बोर्ड में फिलहाल सदस्यों के चार पद हैं।
विज्ञापन
इन पदों के अलावा बोर्ड में लिपिक समेत कई पद सृजित किए गए हैं। बता दें, अब तक बोर्ड के लिए स्वीकृत सभी पद अस्थाई तौर पर ही सृजित किए गए थे। इन पदों को स्थायी करने को लेकर कई बार प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन कभी विधिक विभाग तो कभी वित्त विभाग की अड़ंगेबाजी की वजह से पदों का स्थायी नहीं किया जा सका था।
सभी पदों को प्रतिनियुुक्ति के जरिए भरने का प्रस्ताव
डेमो
इस मुद्दे पर सभी संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की पिछले दिनों हुई बैठक में 25 पदों को स्थायी तौर पर सृजित करने पर सहमति बनी थी। इस आधार पर नगर विकास विभाग ने अध्यक्ष व सदस्यों के लिए स्टाफ समेत बोर्ड के लिए भी जरूरी पदों को स्थाई रूप से सृजित करने का आदेश दे जारी कर दिया था, लेकिन अभी तक इन पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी।
सभी पदों को प्रतिनियुुक्ति और आउटसोर्सिंग के जरिए भरने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में वैकेंसी जारी की जाएगी।
इन पदों पर प्रतिनियुक्ति से होंगी भर्तियां
मुख्य लेखाधिकारी/वित्त विशेषज्ञ, लेखाकार/संप्रेक्षक, कर निर्धारण अधिकारी, सहायक अभियंता (सिविल), शोध अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अवर अभियंता व राजस्व निरीक्षक।
आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले 17 पद
वैयक्तिक सहायक (ग्रेड-1) -1, वाहन चालक-1 व अनुचर/अर्दली-1, वैयक्तिक सहायक (ग्रेड-2)-4 व अनुचर/अर्दली-4 (सदस्यों के लिए), वरिष्ठ लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर-1, कनिष्ठ सहायक (लिपिक)-1, संख्या सहायक-1, अनुचर-2 व चौकीदार-1