फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajarshi tandon open university launched mobile app for study

इस विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स अब स्मार्टफोन से कर सकेंगे पढ़ाई

Wed, 14 Dec 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Dec 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
rajarshi tandon open university launched mobile app for study
डेमो - फोटो : GettyImages
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) में एडमिशन के साथ ही पूरी पढ़ाई अब मोबाइल फोन पर की जा सकती है। ये संभव हुआ है विवि के नए मोबाइल एप से।
विज्ञापन


यूपीआरटीओयू सरकारी क्षेत्र का एकमात्र संस्थान है जिसने मोबाइल एप लांच करके एडमिशन के साथ ही पूरा स्टडी मैटेरियल ऑनलाइन कर दिया है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह जानकारी विवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने दी। प्रो. दुबे सोमवार को बप्पा श्री नारायण वोकेशनल डिग्री कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों की बैठक में भाग लेने लखनऊ  आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा स्टडी मैटेरियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध

rajarshi tandon open university launched mobile app for study
एप की जानकारी देते कुलप‌त‌ि प्रो.एमपी दुबे - फोटो : amar ujala
प्रो. दुबे ने बताया कि इस समय यूपीआरटीओयू के 10 क्षेत्रीय केंद्रों के अंतर्गत कुल मिलाकर 685 अध्ययन केंद्र हैं। इन सेंटर्स पर हर सेमेस्टर में 60 से 70 हजार परीक्षार्थी शामिल होते हैं।

लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र पर करीब दस हजार स्टूडेंट्स अध्ययनरत हैं। विवि में कुल इनरोल स्टूडेंट्स की संख्या इस समय पांच लाख से ज्यादा है। विवि स्टूडेंट्स को उनके पते पर हिंदी या अंग्रेजी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराता है।

इसके साथ ही पूरा मैटेरियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। हाल में ही विवि ने अपना मोबाइल एप लांच किया है। एप के माध्यम से अब स्टूडेंट्स को उसके स्मार्टफोन पर ही स्टडी मैटेरियल मिल जाएगा, जिससे विवि की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे 94 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed