{"_id":"5b6345784f1c1bc57a8b7da2","slug":"professor-vinay-pathak-appointment-as-vice-chancellor-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. विनय पाठक दोबारा बने एकेटीयू के कुलपति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रो. विनय पाठक दोबारा बने एकेटीयू के कुलपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर विनय पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को दोबारा विश्वविद्यालय का कुलपति तीन साल के लिए नियुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव हेमंत राव द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति के रूप में प्रो. विनय कुमार पाठक की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रो. पाठक की नियुक्ति 4 अगस्त 2015 को एकेटीयू वीसी के लिए हुई थी। 3 अगस्त को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था। ऐसे में विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों की निगाहें राजभवन पर टिकी हुई थीं। दोबारा कुलपति नियुक्त किए जाने पर प्रो. पाठक ने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल में मेरी प्राथमिकताएं विश्वविद्यालय व कॉलेजों के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट और शोध को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने उक्त के अलावा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलपति के दायित्वों के निर्वहन के लिए बढ़ा दिया है। प्रो. तनेजा का कार्यकाल 3 अगस्त को पूरा हो रहा था। राज्यपाल के प्रमुख सचिव हेमंत राव ने बताया कि नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने की संभावना के कारण राज्यपाल ने उनका कार्यकाल विस्तारित किया है।
विज्ञापन