फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Practical exam of odd semester will start from 20 march in Aktu

एकेटीयू : विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 मार्च से होंगी शुरू

Sun, 21 Feb 2021 04:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Practical exam of odd semester will start from 20 march in Aktu
एकेटीयू में विषम सेमेस्टर की प्रैकि्टकल परीक्षा 20 मार्च से। - फोटो : ??? ?????

एकेटीयू की विषम सेमेस्टर सत्र 2020-21 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होंगी। थ्योरी की ही तरह प्रयोगात्मक परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में ही होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश कॉलेजों को जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कॉलेजों को भेजे पत्र में कहा है कि सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 से 27 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


पहले की तरह ईआरपी पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर नंबर की हार्ड कॉपी स्पाइरल कराकर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना होगा। नंबरों की हार्ड कॉपी विवि में जमा करना अनिवार्य है। किसी भी छात्र के नंबर में कमी मिलने पर हार्ड कॉपी में दिए गए नंबर को ही अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने कॉलेजों को यह भी निर्देश दिया है कि विषम सेमेस्टर में यूजी-पीजी विषयों के प्रैक्टिकल व सेशनल अंकों को ईआरपी लॉगइन के माध्यम से भेजने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। जबकि नंबर की स्पाइरल बाइंड वाली हार्ड कॉपी 26 मार्च तक उनके कार्यालय में जमा करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और दोबारा नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed