फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic result declared see counseling dates

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ये है काउंसलिंग का कार्यक्रम

Thu, 08 Jun 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
polytechnic result declared see counseling dates
demo pic

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 88.19 फीसदी अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। जबकि पिछले से 95.77 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन मई को किया गया था। इसका परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.org पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक की ग्रुप ए में इस साल कानपुर के शशांक निगम ने टॉप किया है। बता दें, इस बार कुल 1,46,966 सीट के लिए 4,47,334 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इनमें से  3,94,499 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफए खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में चल रहे 44 डिप्लोमा, 13 पीजी डिप्लोमा, एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कुल 58 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक में इस समय ग्रुप ए में 1,25,091 तथा अन्य पाठ्यक्रमों में 21 हजार 875 सीट हैं। दाखिले के लिए काउंसलिंग 11 जून से होगी। यह चार राउंड में होगी। हर राउंड के बाद सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी।

देखें, काउंसलिंग कार्यक्रम

polytechnic result declared see counseling dates

पहला चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 11 जून से 17 जून तक
विकल्प भरना- 11 जून से 18 जून तक
विकल्प लॉक करना- 12 जून से 18 जून तक
सीट आवंटन-    19 से 20 जून तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 21 से 27 जून

दूसरा चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 30 जून से 2 जुलाई तक
विकल्प भरना-  30 जून से 3 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 1 से 3 जुलाई तक
सीट आवंटन-    4 से 5 जुलाई
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 6 से 10 जुलाई

तीसरा चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 13 से 14 जुलाई तक
विकल्प भरना-  13 से 15 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 13 से 15 जुलाई तक
सीट आवंटन-    16 से 17 जुलाई तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 18 से 20 जुलाई

चौथा चरण-
पंजीकरण, फीस भुगतान- 23 से 24 जुलाई तक
विकल्प भरना- 23 से 24 जुलाई तक
विकल्प लॉक करना- 23 से 24 जुलाई तक
सीट आवंटन-    25 से 26 जुलाई तक
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट- 27 से 31 जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed