फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic entrance examination will be conducted on the lines of JEE

जेईई के तर्ज पर आयोजित की जाएगी पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा, पूरी प्रवेश परीक्षा अब ऑनलाइन

Tue, 08 Dec 2020 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic entrance examination will be conducted on the lines of JEE
Exam - फोटो : अमर उजाला
पॉलिटेक्निक में दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा अब जेईई की तर्ज पर होगी। पूरी प्रवेश परीक्षा अब ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस बार जो प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी ऑफलाइन मोड में वह आखिरी प्रवेश परीक्षा थी। विभिन्न बोर्डों की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी ना होने के चलते प्रवेश परीक्षा की तिथि तय नहीं हो पा रही है। जिस वजह से तैयारियां अभी रुकी हुई है। पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए हर साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसे कराने का जिम्मा संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पर है।
विज्ञापन


अब नए सत्र में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा पूर्ण रूप से जेईई की तर्ज पर ऑनलाइन होगी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में 53 डिप्लोमा और 15 पीजी के पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन 68 पाठ्यक्रमों को 10 ग्रुप में विभाजित किया गया है। अब तक यह परीक्षा ऑफलाइन होती थी। इस साल पहली बार केवल ग्रुप ए के लिए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी। लेकिन अब सभी 10  ग्रुप के 68 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड होगा।
विज्ञापन


जैसे जेईई कराई जाती है। छात्रों को ओएमआर शीट के बजाय कंप्यूटर पर अपने विकल्पों का चयन करना होगा। उन्हें ऑनलाइन ही प्रश्न पत्र मुहैया कराया जाएगा। प्रवेश परीक्षा खत्म होते ही उनकी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी मेल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। ताकि बाद में छात्र प्रश्नपत्र व कार्बन कॉपी के आधार पर आंसर की से मिलान कर आपतियां कर सकें। जल्द ही प्रवेश परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा तैयारी में आड़े आ रहा

विभिन्न बोर्डों की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा की तैयारी में आड़े आ रहा है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी नहीं की है। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद ही कराई जाती है। बोर्ड परीक्षा की तिथियों का पता ना होने के चलते संयुक्त प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि तय नहीं हो पा रही है। संभावित तिथि तय करके शासन को भेजा जाता है जिस पर अनुमति मिलने के बाद ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की जाती है। आमतौर पर प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होती है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है। मई के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होता है और जून माह से कॉउंसलिंग शुरू हो जाती है। लेकिन बोर्ड परीक्षा तिथि जारी नहीं होने से प्रवेश परीक्षा करीब 2 महीने देरी से होगी।

सभी राजकीय पॉलीटेक्निक बनाए जाएंगे प्रवेश परीक्षा केंद्र
पॉलीटेक्निक में 150 राजकीय संस्थान है। पूरी तरह से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने में विभाग को काफी संख्या में कंप्यूटर सेंटरों की आवश्यकता होगी। इसमें विभाग अपने सभी राजकीय संस्थानों की भी सहायता लेगा। सभी में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने के लिए संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। काफी राजकीय संस्थानों में कंप्यूटर सेंटर है। जहां पर नहीं है वहां पर संसाधन जुटाए जाएंगे। इसके अलावा निजी कॉलेजों में भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। एक बार  संभावित तिथि तय होने के बाद प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू हो जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि अभी संभावित तिथि तय नहीं हो पाई है। इसलिए तैयारी रुकी हुई है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद ही प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। तिथि तय होने के बाद तैयारी के लिए कमेटी का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed