फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic Entrance Examination declared.

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, राहुल कुशवाहा ने किया टॉप

Fri, 21 Jun 2019 03:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic Entrance Examination declared.

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2019 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। प्रयागराज के राहुल कुशवाहा ने ग्रुप ए में 378 अंक अर्जित कर परीक्षा में टॉप किया। 

विज्ञापन


जबकि राजधानी की स्मृति ओझा बालिका वर्ग में टॉपर बनीं। स्मृति ने 400 में से 327 अंक अर्जित किए। दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 27 जून से 24 जुलाई तक होगी। उसके बाद रिक्त सीटों के लिए पर काउंसलिंग कराई जाएगी। एक अगस्त से प्रथम वर्ष का सत्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बासमंडी स्थित संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद कार्यालय में गुरुवार को यह परिणाम जारी किए गए। छात्र वेबसाइट www.jeecup.org पर रोल नंबर और जन्म तिथि फीड कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड 25 दिन में परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। गत 26 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेश में 883 राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थान हैं। 

इनमें सभी पाठ्यक्रमों में 2,02,552 सीटें हैं। इस बार दिव्यांग वर्ग के कोटे की सीटें तीन से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दी गईं हैं। सवर्ण गरीब छात्रों के लिए भी 10 प्रतिशत सीटें रिजर्व की गई हैं। इसके लिए सभी पाठ्यक्रमों की सीटों में 25 प्रतिशत तक की वृद्घि की गई है। बालिका वर्ग में भी 20 प्रतिशत सीटें रिजर्व की गई हैं।

58 पाठ्यक्रम संचालित

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा के 58 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इनमें से 44 डिप्लोमा व 14 पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं। इन सभी को 17 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में इंजीनियरिंग के 33 पाठ्यक्रम सम्मिलित हैं। परिषद ने हर ग्रुप के टॉपरों की सूची जारी की है। ग्रुप ए के प्रथम चार स्थान पर प्रयागराज के छात्रों का कब्जा है। प्रथम स्थान पर राहुल कुशवाहा, दूसरे पर सचिन कुमार, तीसरे पर प्रदीप पटेल और चौथे स्थान पर रमाकांत यादव हैं।

तीन चरणों में होगी काउंसलिंग
दाखिले के लिए मुख्य तौर पर तीन चरणों में काउंसलिंग होगी, जो 27 जून से 24 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर भी तीन चरणों में काउंसलिंग होगी। प्रथम तीन चरणों में छात्रों को 250 रुपये शुल्क जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें सीट फिल करनी होगी। फिर उन्हें सीट लॉक करने का समय दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को सीट कंफर्म कराने के लिए तीन हजार रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। 

प्रथम चरण में छूटे छात्रों को बाद के चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। वहीं सीट फिल करने के बाद छात्रों को अपग्रेड करने का अवसर दिया जाएगा। जनरल कैटेगरी में 25 अंक तक प्राप्त करने वाले बालकों को मुख्य काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। 

वहीं एक अंक प्राप्त करने वाली बालिका भी काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकती है। मुख्य काउंसलिंग समाप्त होने के बाद खाली सीटों के लिए 29 जुलाई को स्पॉट काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 3 अगस्त को परिषद के कार्यालय में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कराई जाएगी। निजी संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए 31 जुलाई से 15 अगस्त तक काउंसलिंग कराई जाएगी। 

छात्रों के लिए हल्प सेंटर भी 

मुख्य काउंसलिंग के दौरान छात्र प्रदेश के 75 जनपदों में बने हेल्प सेंटर पर मदद ले सकते हैं। चाहे तो वे वहां पर भी अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। इसके अलावा 0522- 2630- 108, 678 और jeecuphelp@gmail.com पर भी संपर्क साध सकते हैं।

मुख्य काउंसलिंग का शिड्यूल
  • पहला राउंड : पंजीकरण व शुल्क जमा 2-30 जून, च्वाइस फिलिंग 27 जून से एक जुलाई, च्वाइस लॉक 29 जून से एक जुलाई, सीट अलॉटमेंट 2 जुलाई, आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग व सिक्योरिटी शुल्क जमा 3-9 जुलाई ।
  • दूसरा राउंड : पंजीकरण व शुल्क जमा, च्वाइस फिलिंग व च्वाइस लॉक 10-11 जुलाई, सीट अलॉटमेंट 12 जुलाई और आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग व सिक्योरिटी शुल्क जमा 13-16 जुलाई।
  • तीसरा राउंड : पंजीकरण, शुल्क जमा, च्वाइस फिलिंग व च्वाइस लॉक 17-18 जुलाई, सीट अलॉटमेंट 19 जुलाई और आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग व सिक्योरिटी शुल्क जमा 20-24 जुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed