फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi can inaugurate lucknow aktu campus

पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं एकेटीयू कैंपस का उद्घाटन

Thu, 01 Jun 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Jun 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
pm modi can inaugurate lucknow aktu campus
एकेटीयू का भवन - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के जानकीपुरम विस्तार स्थित अपने कैंपस का उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए कैंपस के बचे हुए काम को तेजी से पूरा करने और उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के साथ प्रशासनिक अमले में भी इसकी हलचल तेज हो गई है।पीएम के संभावित आगमन को देखते हुए पिछले दिनों प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के साथ कैंपस का निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर काफी तेजी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा अबरार अहमद ने भी कैंपस विजिट की थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को डीएम-एसएसपी ने भी कैंपस जाकर वहां के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार पीएम 20 जून की शाम को कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इसीलिए वहां की हर व्यवस्था को पूरा किया और बेहतर बनाया जा रहा है। रजिस्ट्रार डॉ. राकेश वर्मा व निर्माण विभाग के अधिकारी दिनभर कैंपस में रहकर वहां की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पीएम का 21 जून को योग दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जबकि विवि कैंपस के उद्घाटन का कार्यक्रम 20 जून की शाम को प्रस्तावित है।

बता दें कि लखनऊ में विश्वविद्यालय का अब तक अपना सेप्रेट कैंपस नहीं है। वर्तमान में उसका कामकाज सीतापुर रोड़ स्थित आईईटी परिसर से संचालित हो रहा है।विवि का कैंपस काफी भव्य है। यहां प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी और आवास का निर्माण किया गया है।

 

बैठने व मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था

pm modi can inaugurate lucknow aktu campus
एकेटीयू का भवन - फोटो : amar ujala
एकेडमिक भवन व लाइब्रेरी की बिल्डिंग जी प्लस फोर व प्रशासनिक भवन जी प्लस थ्री है। कैंपस में छात्र-छात्राओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। बैठने व मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है।

इस बिल्डिंग का निर्माण मार्च 2011 में तत्कालीन कुलपति प्रो. कृपाशंकर के समय में शुरू हुआ था। अक्तूबर में इसका काम बंद हो गया। इसके बाद कुलपति प्रो. आरके खांडाल के समय में थोड़ा काम हुआ लेकिन वह भी बंद हो गया।

अंत में 2015 में कुलपति बनने के बाद प्रो. विनय कुमार पाठक के समय में निर्माण कार्य ने गति पकड़ी और कैंपस का काम पूरा हुआ। कैंपस के निर्माण में लगभग 194.72 करोड़ खर्च हुआ है।

एकेटीयू के नए कैंपस का 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की संभावना को देखते हुए उनका हेलीकॉप्टर सीडीआरआई के न्यू कैंपस में उतारने की तैयारी जिला प्रशासन और पुलिस ने की है।

इसके लिए मंगलवार की देर शाम जरूरी जांच भी पुलिस, प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों ने कैंपस में की। इधर सीडीआरआई के न्यू कैंपस जानकीपुरम विस्तार का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों होना है।

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि एकेटीयू के साथ सीडीआरआई के कैंपस का भी उद्घाटन 20 जून को हो सकता है। हालांकि, सीडीआरआई प्रशासन का कहना है कि हमें अभी तक कोई पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय या सीएसआईआर की तरफ से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed