{"_id":"5df9c9298ebc3e8800729529","slug":"phd-entrance-process-will-start-in-lucknow-university-from-20-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की डेट जारी, यहां देखें- सीटों का ब्योरा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की डेट जारी, यहां देखें- सीटों का ब्योरा
Wed, 18 Dec 2019 12:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2019-20 में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। विवि में इस साल पीएचडी की 478 सीटों पर दाखिले होंगे। सबसे ज्यादा 44 सीटें फिजिक्स विभाग में होंगी। भूगोल, ज्योतिर्विज्ञान, रक्षा अध्ययन और महिला अध्ययन विषय में इस साल एक भी सीट नहीं होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने विभागवार पीएचडी की सीट संख्या जारी कर दी है। इनका विज्ञापन निकालने के बाद 20 दिसंबर की शाम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। लविवि प्रवक्ता संजय मेधावी ने बताया कि कुलपति की मंजूरी के बाद सीट पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इस साल विश्वविद्यालय में कुल मिलाकर 478 सीट पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
दाखिले प्रवेश परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किए जाएंगे। पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में 70 नंबर प्रवेश परीक्षा तथा 30 नंबर साक्षात्कार के आधार पर दिए जाने हैं। लविवि में पिछले काफी समय से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब जाकर सीट तय होने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
देखें- पीएचडी सीटों का ब्योरा
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिसके लिए हंगामा, उसी की सीट नहीं आई
लखनऊ यूनिवर्सिटी
लखनऊ विवि में विभागाध्यक्षों के साथ हुई पिछली बैठक में कंप्यूटर साइंस विषय की सीट पर हंगामा हुआ था। कार्यवाहक कुलपति और लूटा अध्यक्ष के बीच इस पर सहमति नहीं बनी थी। विवि ने मंगलवार को सीट संख्या जारी की है, उसमें एक बार फिर से कंप्यूटर साइंस विषय की सीट शामिल नहीं हैं। देखने वाली बात है कि लूटा इस पर क्या रुख अपनाता है।
सीट बढ़ेगी तो अलग से होगी घोषणा
जिन विभागों की सीट संख्या तय हो गई हैं उनका ब्योरा जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जिन विभागों की सीट बढ़ेगी उनकी घोषणा अलग से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। - संजय मेधावी, प्रवक्ता, लविवि
सीट बढ़ेगी तो अलग से होगी घोषणा
जिन विभागों की सीट संख्या तय हो गई हैं उनका ब्योरा जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जिन विभागों की सीट बढ़ेगी उनकी घोषणा अलग से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। - संजय मेधावी, प्रवक्ता, लविवि