फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   phd admission in lucknow university

आइए जानें कैसे होंगे एलयू में पीएचडी में दाखिले

Mon, 22 Aug 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
phd admission in lucknow university
डेमो - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र में पीएचडी के दाखिले नए आर्डिनेंस के हिसाब से ही होंगे। कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद पीएचडी ऑर्डिनेंस में संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


संशोधन के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। यूजीसी ने इस साल पीएचडी के दाखिलों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। विवि रजिस्ट्रार राम कुमार ने बताया कि कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद नई गाइडलाइंस के हिसाब से ही पीएचडी के दाखिले होंगे।
विज्ञापन


यूजीसी ने नई गाइडलाइंस में पीएचडी एडमिशन को लेकर कई बदलाव हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर लाने के बाद ही इंटरव्यू में शामिल करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी नंबर लाने के बाद ही होंगे इंटरव्यू में शामिल

phd admission in lucknow university
डेमो

इसके साथ ही पीएचडी पूरी करने की न्यूनतम अवधि दो साल से बढ़ाकर तीन साल करने, स्टूडेंट्स को चार साल के बजाय अब छह साल तक रिसर्च स्कॉलर मानने की व्यवस्था, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को छह के बजाय आठ तक साल तक पीएचडी पूरी करने का मौका देने तथा एमफिल को एक बार फिर से दो साल के बजाय एक साल करने संबंधी प्रावधान भी नई गाइडलाइंस में हैं। इस वजह से विवि में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।

आर्डिनेंस में बदलाव करने के लिए रिपोर्ट तैयार हो गई है। जल्द ही आर्डिनेंस में बदलाव करके प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।- राम कुमार रजिस्ट्रार, एलयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed