{"_id":"58e889f34f1c1b1a205b5810","slug":"pgpsm-sixteen-students-got-huge-package-in-iim-placement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईएमः 16 छात्रों को 11-22 लाख के पैकेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईएमः 16 छात्रों को 11-22 लाख के पैकेज
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम लखनऊ के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपीएसएम) के 16 स्टूडेंट का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। कोर्स के 19 स्टूडेंट का पहला बैच निकला है। एक छात्र ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
वह आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाने वाला है। बाकी 2 अन्य ने प्लेसमेंट में हिस्सा लिया, लेकिन अभी उनका चयन फाइनल नहीं हुआ है।
स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट सीनियर कंसल्टेंट्स, बिजनेस डवलपमेंट, बिजनेस स्ट्रेटजी आदि पदों पर हुआ है।
स्टूडेंट्स को एवरेज 13-14 लाख, न्यूनतम 11 लाख और अधिकतम पैकेज 22 लाख सालाना का पैकेज मिला है। पहले बैच के काफी अच्छे प्लेसमेंट से स्टूडेंट्स और टीचर्स में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आईआईएम लखनऊ पहला आईआईएम है, जहां सस्टेनेबिलिटी पर मैनेजमेंट कोर्स आवासीय सुविधा के साथ चल रहा है। क्लाइमेंट चेंज पर जिस तरह से सरकार और कॉरपोरेट सेक्टर इस समय ध्यान दे रहा है, ऐसे में यह मैनेजमेंट प्रोग्राम काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
कंसल्टिंग फर्म ने दिए सबसे ज्यादा आॅफर
डेमो
- फोटो : demo pic
वहीं स्टूडेंट के प्लेसमेंट के लिए कंपनियों ने भी काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। आईआईएम कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड मीडिया रिलेसंस ऑफिसर के अनुसार स्टूडेंट्स का चयन कंसल्टिंग, एनर्जी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, फाइनेंसियल सर्विस और सोशल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में हुआ है।
कंसल्टिंग की कंपनी, ईवाई, केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी हैं। एनर्जी सेक्टर की कंपनी, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड, मित्राह एनर्जी और विक्रम सोलर हैं। फाइनेंसियल सर्विसेज में ट्रेस विस्ता और सोशल सेक्टर की कंपनी टाटा स्ट्राइव और टाटा ट्रस्ट शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त एसेंचर, कारगिल फूड्स, लवासा, मैक किंसे एंड कंपनी, सोलारॉन, ट्रीनी और यूएमटीसी भी प्लेसमेंट के लिए आई थीं। सबसे ज्यादा ऑफर कंसल्टिंग फर्म ने दिया है। इसके बाद एनर्जी, सोशल सेक्टर और फाइनेंसियल सर्विसेज सेक्टर ने जॉब ऑफर दिए हैं।
पीजीपीएसएम प्लेसमेंट के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र भट्टाचार्य ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि 2015 में शुरू इस कोर्स के पहले बैच के स्टूडेंट्स को काफी अच्छा समर प्लेसमेंट मिला है। संस्थान ने युवाओं को सस्टेनेबिलिटी के विभिन्न सेक्टर में बेहतर कॅरिअर बनाने के लिए तैयार किया।