{"_id":"5ccfd284bdec220779074282","slug":"pg-entrance-exams-of-lucknow-university-will-be-held-in-two-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः दो केंद्रों पर होगी पीजी की प्रवेश परीक्षा, यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः दो केंद्रों पर होगी पीजी की प्रवेश परीक्षा, यहां देखें पूरी डिटेल
Mon, 06 May 2019 02:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षा राजधानी के दो केंद्रों पर होगी। चारबाग स्थित गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा शक्तिनगर स्थित रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होने वाली प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। विवि ने इनके प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आठ मई से परीक्षा की शुरुआत होगी। मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा 10 मई को और साक्षात्कार 11 और 13 मई को होने हैं।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र मेट्रो स्टेशन केनजदीक ही बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से चार बजे के बीच होनी है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 10 हजार 212 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को आरक्षण या फिर भारांक के लिए उसी केंद्र पर प्रमाणपत्र भी सत्यापित कराने होंगे।
वेबसाइट पर उपलब्ध है बदला हुआ कार्यक्रम
lucknow university
- फोटो : डेमो
लविवि ने अभ्यर्थियों की मांग पर प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी। पहले एलएलबी और एलएलबी ऑनर्स की परीक्षा के दिन ही इसका कार्यक्रम रख दिया गया था। अभ्यर्थियों की मांग पर इसमें बदलाव कर दिया गया है। बदला हुआ कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथि
8 मई- पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमए पब्लिक एड, एमएससी फिजिक्स/ एमएससी इलेक्ट्रानिक्स/ एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी, दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)- एमए समाजशास्त्र-एमए वूमेन स्टडीज, एमए सायकोलॉजी, मास्टर्स हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमए डिफेंस स्टडीज, एमए- एमएससी फोरेंसिक साइंस।
9 मई- पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमएससी बॉटनी-एमएससी प्लांट साइंस- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए जियोग्राफी, दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)- एमए हिंदी, एमएससी जूलॉजी
10 मई- पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमए/एमएससी मैथ्स, एमए जर्नलिज्म एंड मास कॉम, मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट, दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे) एमएससी जियोलॉजी, एमएससी इनवायरमेंट साइंस, मास्टर सोशल वर्क/एमए पॉपुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट/ एमए क्रिमिनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन।
11 मई-पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमकॉम एप्लाइड इकोनॉमिक्स, एमए/एमएससी एंथ्रोपोलॉजी, मास्टर पब्लिक हेल्थ (कम्युनिटी मेडिसिन), एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, एमए इंग्लिश, दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)-एलएलबी (तीन वर्षीय)।
13 मई-पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमकॉम कॉमर्स, दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)-एमए इकोनॉमिक्स, मास्टर पब्लिक हेल्थ, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी।
14 मई- पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे) - बीलिब, एमलिब, एमए एजुकेशन, एमआईएच/कम्पोजिट हिस्ट्री/वेस्टर्न हिस्ट्री, एमएससी केमेस्ट्री/ फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, एमए ह्यूमन कॉनसिसनेस एंड योगा साइंस, दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)-एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए/एमएससी स्टेटिक्स/बायोस्टेटिक्स।
31 मई- पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एलएलएम।