{"_id":"5858fa5c4f1c1b1f64e39aed","slug":"pg-course-in-all-subjects-will-be-start-in-christian-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिश्चियन कॉलेज के स्टूडेंट्स हर विषय में कर सकेंगे पीजी कोर्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
क्रिश्चियन कॉलेज के स्टूडेंट्स हर विषय में कर सकेंगे पीजी कोर्स
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Dec 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में जल्द सभी विषयों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश पति ने यह जानकारी दी। सोमवार को कॉलेज में उनके सम्मान में इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज को लेकर अपनी भविष्य की योजनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉलेज में हर विषय की पीजी कक्षाओं की शुरुआत के लिए काम भी शुरू कर दिया है। डॉ. मुकेशपति ने इस साल 24 अक्तूबर को अपना पद संभाला है। इससे पहले वे इलाहाबाद स्थित इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
सोमवार को समारोह के दौरान बिशप फिलिप एस मसीह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आप चाहे तो कॉलेज का स्तर ऊंचा उठा सकते हैं। इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग रहेगा। 1862 में स्थापित इस कॉलेज में इस समय एमपीएड, एमए इंग्लिश और एमएससी केमिस्ट्री की कक्षाएं चलती हैं।
विज्ञापन