फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   open gym facility for girls in lucknow university.

लविवि : छात्राओं को ओपेन जिम की सुविधा, कुलपति ने की विधिवत शुरुआत

Sun, 03 Oct 2021 04:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 04:06 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में फिट इंडिया के तहत छात्राओं को ओपेन जिम की सुविधा मिली है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने और उसके फायदों से अवगत कराया।

विज्ञापन
open gym facility for girls in lucknow university.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिलक छात्रावास की छात्राओं को ओपेन जिम की सुविधा दी है। छात्रावास के खुले गार्डन में आधा दर्जन से अधिक एक्सरसाइज की मशीनें लगाई गई हैं, जिसकी शनिवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के तहत छात्राओं को यह सुविधा मिली है। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने और उसके फायदों से अवगत कराया।
विज्ञापन


प्रोवोस्ट डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज ने बताया कि ओपेन जिम में आधा दर्जन से अधिक मशीनें लगाई गई हैं। कुछ और भी आनी प्रस्तावित हैं। इससे छात्राएं खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। जिम की सुविधा शुरू होने से छात्राएं भी काफी खुश थीं। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन, डीन सीडीसी प्रो. अवधेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed