{"_id":"5c99e814bdec22141e223393","slug":"online-registration-for-neet-pg-counseling-from-26th-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट जारी, इन कॉलेजों को बनाया गया नोडल सेंटर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट जारी, इन कॉलेजों को बनाया गया नोडल सेंटर
Tue, 26 Mar 2019 02:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मंगलवार शाम चार बजे से शुरू होगा और 29 मार्च सवेरे 11.30 बजे तक चलेगा। 30 मार्च को मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। दो अप्रैल को अभ्यर्थी चॉइस भरेंगे और 5 से 7 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रवेश के लिए छह सरकारी, 11 निजी मेडिकल कॉलेज और 20 निजी डेंटल कॉलेजों को नोडल सेंटर बनाया गया है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि नीट पीजी 2019 की पहली ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया की समय सारिणी जारी की गई है।
एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, एमसीएच पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने के बाद 7 से 11 अप्रैल तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आवंटित सीट पर प्रवेश की तिथि 12 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने के लिए केजीएमयू लखनऊ, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ, जीएसवीएम कानपुर, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर को नोडल सेंटर बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए यूपीडीजीएमई डॉट इन वेबसाइट पर ली जा सकती है।

Trending Videos
अनिवार्य सेवा का दो साल का बांड भी भरना होगा
एमडी, एमएस, एमडीएस, पीजी डिप्लोमा करने के लिए दो साल का अनिवार्य सरकारी सेवा का बांड भरना होगा। इसमें महानगरों को छोड़कर राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजीडेंट, संविदा प्रवक्ता और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधीन जिला चिकित्सालयों, सीएचसी में संविदा चिकित्सा विशेष के रूप में कार्य करना होगा।
डिग्री के लिए 40 लाख रुपये और पीजी डिप्लोमा व एमडीएस करने वाले अभ्यर्थियों को 20 लाख रुपये का बाँड भरना होगा। स्टेट कोटा, ऑल इंडिया काउंसलिंग के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, संस्थानों, डेंटल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को पांच लाख रुपये का बांड महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण के पक्ष में देना होगा। अगर अभ्यर्थी प्रवेश लेने के बाद अपनी सीट से त्याग पत्र देगा तो ये रकम जब्त कर ली जाएगी।