{"_id":"58e21a1a4f1c1b483e5b4c0f","slug":"online-gradutation-admission-starts-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Apr 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गए हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएली ऑनर्स, फाइन आर्ट्स और शास्त्री पाठ्यक्रमों की 2,980 सीटों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। इस साल से विवि में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से कैशलेस रखी गई है। विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
आवेदन फीस सामान्य और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे। फाइन आर्ट्स को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय आधार पर 100 सवाल पूछे जाएंगे।
इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ये सवाल यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी के इंटरमीडिएट स्तर के पूछे जाएंगे। वहीं फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स में प्रवेश परीक्षा तीन स्तर पर ली जाएगी।
पहले स्तर पर चार-चार नंबर के 50 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। इनमें हर गलत सवाल पर एक नंबर काट लिया जाएगा। दूसरे चरण में 100 नंबर के लिए पेंसिल से ऑब्जेक्ट ड्रा करना होगा। तीसरे चरण में 100 नंबर के लिए पेंसिल से मेमोरी ड्राइंग करनी होगी। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथियां मई में हैं।