फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online counselling of B.El.Ed will start from 25 june

बीएलएड काउंसलिंग की डेट जारी, लाने होंगे ये पेपर

Thu, 21 Jun 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Jun 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
online counselling of B.El.Ed will start from 25 june
डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएएलएड काउंसलिंग 25 जून से 15 जुलाई के बीच होगी। लविवि इस साल से बीएलएड काउंसलिंग ऑनलाइन करा रहा है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित किये जाएंगे।

विज्ञापन


सीट आवंटित होने पर कॉलेज में प्राचार्य की निगरानी में प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। काउंसलिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में सीट न पाने वाले अभ्यर्थी सीट खाली बचने पर दूसरे चरण में भी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के पास अपनी सीट अपग्रेडेशन का मौका भी होगा।
विज्ञापन


प्रवेश समन्ववयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट और कट ऑफ वेबसाइट पर घोषित की जा चुकी है। कट ऑफ में आने वाले अभ्यर्थी पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण 25 से 29 जून के बीच होगा। पंजीकरण के समय ही अभ्यर्थी को अपनी इंटरमीडिएट की मार्क्सशीट अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अभ्यर्थी को अपना या फिर अपने माता-पिता का बैंक एकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड भरना होगा। विकल्प भरने से पहले अभ्यर्थी को डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पांच हजार रुपये एडवांस फीस भी जमा करनी होगी। सीट आवंटित न होने पर यह फीस अभ्यर्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। सीट आवंटन के बाद उसे बची हुई 35 हजार रुपये फीस जमा करके कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

ज्यादा से ज्यादा भरें विकल्प

online counselling of B.El.Ed will start from 25 june
विश्वविद्यालय पहले चरण के बाद दूसरे चरण में सीट अपग्रेडेशन की सुविधा भी देता है। अपग्रेडेशन की सुविधा केवल उन अभ्यर्थियों को मिलेगी जिन्हें उनकी पहली प्राथमिकता न मिली हो। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरने होंगे।

अभ्यर्थी विकल्प भरने के बाद लॉक करने से पहले उसका प्रिंट भी ले सकेंगे। सीट आवंटन का रिजल्ट अभ्यर्थी की लॉगइन में ही देखा जा सकेगा। सीट आवंटित होने पर बची हुई फीस जमा करके सीट कन्फर्म करानी होगी।

इसे बाद ही उसका आवंटन पत्र डाउनलोड हो सकेगा। आवंटन के बाद अभ्यर्थी को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे। प्रोविजनल आवंटन पत्र, आवेदन फॉर्म की कॉपी, प्रवेश पत्र, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, सभी अंकपत्र और प्रमाणपत्र, फोटो आईडी और पते का प्रमाणपत्र, दो फोटोग्राफ, सभी फीस की रसीद।

काउंसलिंग प्रक्रिया
25-29 जून        पंजीकरण और विकल्प भरना
30 जून- 1 जुलाई    विकल्प भरना
2-3 जुलाई        नो एक्टिविटी
4 जुलाई          पहला आवंटन
4-8 जुलाई        सीट कंफर्मेशन फीस पेमेंट
9-10 जुलाई        नो एक्टिविटी
11 जुलाई           दूसरा आवंटन
12- 15 जुलाई    सीट कन्फर्मेशन फीस पेमेंट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed