{"_id":"5e8eb2748ebc3e6fd92a7a75","slug":"online-application-for-admission-started-in-shia-pg-college-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें- पूरी डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें- पूरी डिटेल
Thu, 09 Apr 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी मिलनी है, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन फीस 750 रुपये तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 850 रुपये है। दाखिले मेरिट पर होंगे।
महाविद्यालय के प्रवेश निदेशक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबू तैयब ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट www.shiapgcollege.ac.in और www.shiacollege.org पर आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कॉलेज में बीएससी की 550, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 320, बीए की 1046, बीकॉम की 700, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 320 सीटें हैं। इसके अलावा यहां हिंदी, समाजशास्त्र, जूलॉजी, उर्दू, एमकॉम प्योर और एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स जैसे परास्नातक पाठ्यक्रम भी हैं। दािखले के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन