{"_id":"5cf10bcdbdec22077d5bfb06","slug":"online-application-date-in-shia-college-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिया कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन का मौका 10 तक, यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिया कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन का मौका 10 तक, यहां देखें पूरी डिटेल
Fri, 31 May 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 31 May 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के प्रतिष्ठित शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जून को समाप्त हो रही है। कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.shiapgcollage.ac.in के साथ ही ऑफलाइन भी किये जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय के सीतापुर रोड और विक्टोरिया स्ट्रीट कैंपस से प्राप्त किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिले मेरिट केआधार पर होने हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय परिसर में अंतिम तारीख से पहले जमा करने होंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 750 रुपये तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज में बीएससी की 550, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 320, बीए की 1046, बीकॉम की 700, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 320, एमएससी जूलॉजी की 25, एमएससी स्टैट की 20, एमजेएमसी की 40, एमकॉम प्योर की 60, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स की 60, एमए सोश्योलॉजी की 60, एमए उर्दू की 60 सीट और बीबीए की 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्रकारिता और प्रबंधन की पढ़ाई का मौका
डेमो
शिया पीजी कॉलेज लविवि, बीबीएयू और अरबी-फारसी विवि के साथ ही उन चुनिंदा संस्थानों में है जहां पर पत्रकारिता की पढ़ाई होती है। शिया पीजी कॉलेज एकमात्र महाविद्यालय है जहां पर परास्नातक स्तर पर इसकी पढ़ाई का मौका मिलता है। बाकी संस्थानों में सिर्फ स्नातक स्तर पर ही पत्रकारिता की पढ़ाई होती है। इसके अलावा यहां पर बीबीए की पढ़ाई भी होती है।