फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on line courses in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी करेगी ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत

Fri, 03 Feb 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Feb 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
on line courses in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय देशभर के स्टूडेंट्स के बीच ऑनलाइन पाठ्यक्रम के जरिये अपनी पहुंच बनाएगा। वित्तमंत्री ने आम बजट में इस साल से 350 नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन


हालांकि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वर्ष 2015 से एलयू समेत देश के सभी विश्वविद्यालयों को विभिन्न विषयों के ऑनलाइन कोर्स मटीरियल तैयार करने के लिए पत्र लिख रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में एलयू एक कदम आगे बढ़ चुका है। विवि ने ऑनलाइन कोर्स मटीरियल तैयार करने की शुरुआत कर दी है। इसके लिए विवि के शिक्षकों ने वीडियो लेक्चर की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कोर्स के स्टडी मटीरियल में एलयू के शिक्षकों के वीडियो भी नजर आएंगे। सूचना तकनीक के इस दौर में ऑनलाइन स्टडी मटीरियल के साथ ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत भी की जा रही है।

केंद्र सरकार ने इसको देखते हुए इस साल से 350 नए ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत करने की घोषणा की है। देशभर के स्टूडेंट्स इन कोर्सेज का लाभ उठा सकेंगे।

पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को सुझाई गई वेबसाइट पर जाना होगा। इनरोलमेंट के बाद उन्हें ऑनलाइन कोर्स मटीरियल भी मिल जाएगा। कोर्स मटीरियल तैयार करने की जिम्मेदारी सभी विवि को सौंपी गई थी।

केमिस्ट्री के शिक्षकों ने क‌िए कई लेक्चर‌ रिकॉर्ड

on line courses in lucknow university
डेमो
यूजीसी ने इसके लिए सभी विवि से सहयोग करने को कहा था। ऑनलाइन कोर्स मटीरियल में रिकॉर्डेड लेक्चर भी होने थे। मगर, यूजीसी के पत्र के बावजूद एलयू ने इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश ही जारी नहीं किए।

इसका नतीजा यह था कि ज्यादातर शिक्षकों को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। हालांकि, वर्तमान एलयू वीसी यूजीसी की कई समितियों के सदस्य हैं। इसलिए उन्होंने नवंबर में जॉइनिंग के बाद इस दिशा में काम करना शुरू किया।उनकी पहल पर केमिस्ट्री के शिक्षकों ने कई लेक्चर रिकॉर्ड भी कर लिए हैं। अन्य विषयों के वीडियो लेक्चर रिकॉडिंग की शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

‘विवि में पहले क्या हुआ इस पर कुछ कहना सही नहीं है, लेकिन पिछले दो महीने में इस दिशा में काम किया गया है। विवि के कुछ शिक्षकों ने अपने वीडियो लेक्चर भी तैयार कर लिए हैं। ऑनलाइन कोर्स संचालन में आने वाले समय में एलयू भी बढ़-चढ़कर योगदान करने जा रहा है।’- प्रो. एसपी सिंह कुलपति, एलयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed