लखनऊ यूनिवर्सिटीः परास्नातक प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, यहां देखें- नई डेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभ्यर्थियों की मांग पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। सबसे ज्यादा आपत्ति एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के समय को लेकर थी। एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा दोनों एक ही दिन पड़ रही थीं।
इसलिए एलएलएम की प्रवेश परीक्षा अब 31 मई को होगी। इसके अलावा भी कई पाठ्यक्रमों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दो मई से विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
लविवि ने परास्नातक कक्षाओं की 4500 सीटों के लिए दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की शुरुआत आठ मई से होगी। विवि प्रशासन ने सोमवार को प्रवेश परीक्षा का बदला हुआ कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर भी है।
यहां देखें, नई परीक्षा तिथियां
परीक्षा तिथि-
8 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमए पब्लिक एड, एमएससी फिजिक्स/ एमएससी इलेक्ट्रानिक्स/ एमएससी रिन्यूबल एनर्जी
दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)- एमए समाजशास्त्र-एमए वूमेन स्टडीज, एमए सायकोलॉजी, मास्टर्स हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमए डिफेंस स्टडीज, एमए- एमएससी फोरेंसिक साइंस
9 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)-एमएससी बॉटनी-एमएससी प्लांट साइंस- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए जियोग्राफी
दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)- एमए हिंदी, एमएससी जूलॉजी
10 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमए/एमएससी मैथ्स, एमए जर्नलिज्म एंड मास कॉम, मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट
दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे) एमएससी जियोलॉजी, एमएससी इनवायरमेंट साइंस, मास्टर सोशल वर्क/एमए पॉपुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट/ एमए क्रिमिनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन
देखें, परीक्षा तिथि
11 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमकॉम एप्लाइड इकोनॉमिक्स, एमए/एमएससी एंथ्रोपोलॉजी, मास्टर पब्लिक हेल्थ (कम्युनिटी मेडिसिन), एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, एमए इंग्लिश
दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)- एलएलबी (तीन वर्षीय)-
13 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे)- एमकॉम कॉमर्स
दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)- एमए इकोनॉमिक्स, मास्टर पब्लिक हेल्थ, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी
14 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे) - बीलिब, एमलिब, एमए एजुकेशन, एमआईएच/कम्पोजिट हिस्ट्री/वेस्टर्न हिस्ट्री, एमएससी केमेस्ट्री/ फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, एमए ह्यूमन कॉनसिसनेस एंड योगा साइंस
दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4 बजे)-एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए/एमएससी स्टेटिक्स/बायोस्टेटिक्टस
31 मई-
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे) - एलएलएम
नोट- एलएलबी तीन वर्षीय की परीक्षा दोपहर 2 से 3.30 बजे और मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 1 बजे के बीच होगी।
13 पाठ्यक्रमों में मेरिट से होगा प्रवेश
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि सीटों की अपेक्षा कम आवेदन वाले तीन स्ववित्तपोषित कोर्सों में नए सत्र 2019-20 में प्रवेश न लेने का निर्णय लिया गया है। ये कोर्स एमए (बिजनेस इकोनॉमिक्स), एमए (फ्रेंच), एमएससी (मास कॉम इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी)
प्रो. मिश्रा ने बताया कि 13 नियमित कोर्स ऐसे हैं, जिनमें सीटों की अपेक्षा कम आवेदन आए हैं। इसे देखते हुए इन कोर्सों में स्नातक की मेरिट से प्रवेश करने का निर्णय हुआ है। विद्यार्थी 15 जून तक अपनी लॉगिन से अपने मार्क्स अपलोड करें। ये कोर्स आचार्य, एमए (एआईएच व आर्कियोलॉजी), एमए (अरब कल्चर), एमए (अरेबिक), एमए (होम साइंस), एमए (ज्योर्तिविज्ञान), एमए (लिंग्विटिक्स), एमए (मॉडर्न अरेबिक), एमए (परसियन), एमए (फिलॉसिफी), एमए (संस्कृत), एमए (उर्दू), एमएससी (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) हैं।