फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new courses from new session

लविवि: बीटेक एआई व बीएससी डेटा साइंस की पढ़ाई नए सत्र से, दो नए संकाय भी

Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
new courses from new session
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय नए सत्र 2021-22 से बीटेक इन कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और बीएससी डेटा साइंस की पढ़ाई शुरू करेगा। इसके साथ ही कृषि संकाय की स्थापना होगी। अभिनव गुप्त शोध संस्थान को स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा और बिजनेस क्लिनिक की भी शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


प्रो. राय ने बताया कि बीटेक कोर्स की काफी मांग है। इसे देखते हुए यहां 60 सीट की एक नई विधा में पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नया डीलिट अध्यादेश बनकर तैयार है। यहां पिछले 10 वर्षों से प्रवेश नहीं हो रहा है। नए साल 2021 में पहला प्रवेश इसी कोर्स में होगा। इसी क्रम में योग और वैकल्पिक चिकित्सा संकाय में एनईपी-2020 पूर्ण रूप से लागू होगी। साथ ही योग विभाग और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में इस साल से यूजी, पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। क्रॉस-कल्चरल स्टडीज के लिए केंद्र शुरू करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवि में बिजनेस क्लिनिक को छात्र ओपीडी की तरह चलाएंगे। जहां व्यवसायिक उन्नति के लिए मार्गदर्शन व काउंसलिंग होगी। उन्होंने कहा कि विवि कंसल्टेंसी सर्विस देने की तरफ भी बढ़ा रहा है। इंजीनियरिंग और लॉ फैकल्टी से कंसल्टेंसी प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। यह दो मोड में होगी, एक जरूरतमंद व्यक्तियों को मुफ्त और दूसरी कॉर्पोरेट कंसल्टेंसी। उन्होंने कहा कि नए साल में नैक, एनआईआरएफ रैंकिंग के साथ अपना ग्रीन ऑडिट भी कराएंगे। इस अवसर पर उन्होंने लविवि का एंथम भी लॉन्च किया। यह एंथम हाल ही में शताब्दी वर्ष उत्सव के दौरान रिलीज हुए विवि के वित्तचित्र के पार्श्व संगीत का हिस्सा है। इसे पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने तैयार किया था। प्रेसवार्ता में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएम सक्सेना भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी-पीएचडी के प्रवेश विभागीय स्तर पर

प्रो. आलोक राय ने बताया कि प्रवेश में पारदर्शिता लाने के लिए नए सत्र में स्नातकोत्तर और पीएचडी के प्रवेश विभागीय स्तर पर होंगे। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाल प्रायोजित पदक और डिग्री वितरण भी विभाग स्तर पर दिए जाएंगे। इनकी संख्या 100 से ज्यादा है। विभाग स्तर पर पूर्व छात्र सेल को भी मजबूती दी जाएगी।

एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
कुलपति प्रो. राय ने इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा विधायक निधी से लविवि को दी गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि पुरानी एंबुलेंस का न्यू कैंपस में उपयोग होगा।

जारी की अपनी वार्षिक रिपोर्ट
प्रो. राय ने इस अवसर पर अपनी एक वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने के लिए संवाद होना चाहिए। इसके तीन महत्वपूर्ण घटक ट्रस्ट, इंट्रेस्ट व एंपावर होते हैं। इनका मैंने प्रयोग किया। एक साल में छह कार्य परिषद की बैठक की। लविवि की वेबसाइट पर अब तक 2.5 करोड़ हिट्स मिले हैं। विद्यार्थियों से संवाद के लिए संचार के सभी संभावित तरीकों का प्रयोग किया।

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार लविवि देश में पहले स्थान पर है। क्रेडिट ट्रांसफर स्कीम और पीएचडी अध्यादेश को प्रभावी बनाया है। छात्र केंद्रित कार्यक्रमों को शुरू किया। प्लेसमेंट सेल को दोबारा सक्रिय किया। लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजर व काढ़ा बनाया गया। छात्र केंद्रित इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म स्लेट, सिम्स शुरू हुए। विवि ने स्वयं का भर्ती पोर्टल शुरू करके भर्ती का पारदर्शी तरीका अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed