{"_id":"5d0e6ecf8ebc3e47db700cfb","slug":"neet-ug-counselling-problem-in-registration-due-to-upper-limit-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी काउंसलिंग : ऊपरी आयु सीमा निर्धारण के कारण पंजीकरण में आ रही दिक्कत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट यूजी काउंसलिंग : ऊपरी आयु सीमा निर्धारण के कारण पंजीकरण में आ रही दिक्कत
Sun, 23 Jun 2019 01:39 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
NEET
नीट यूजी काउंसलिंग के ऑनलाइन पंजीकरण में अभ्यर्थियों के सामने अधिकतम उम्र सीमा आड़े आ रही है। डीजीएमई की वेबसाइट सामान्य अभ्यर्थियों को 25 वर्ष से ऊपर और ओबीसीए एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 वर्ष से ऊपर होने पर पंजीकरण नहीं कर रही है। इससे परेशान अभ्यर्थियों ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से शिकायत की है।
नीट यूजी यूपी काउंसलिंग के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ब्रोशर के अनुसार वेबसाइट को सेट किया गया था। इसमें सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसमें छूट दे रखी है। डीजीएमई डॉक्टर के.के. गुप्ता ने बताया की ब्रोशर के अनुसार पंजीकरण कराया जा रहा है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार पंजीकरण में छूट दी जाएगी। लेकिन अभ्यर्थियों को इस आधार पर अनुमति दी जाएगी कि सुप्रीम कोर्ट ने जो भी फैसला दिया उसके अनुसार आगे की नीति निर्धारित होगी।
गौरतलब है कि पांच मई को देश भर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा कराई गई। जून के प्रथम सप्ताह में इसका परिणाम आया था। नीट यूजी यूपी की काउंसलिंग के लिए 21 जून से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ था। लेकिन अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।