नीट एग्जामः सेंटर पहुंचते ही रोने लगी छात्राएं, पढ़े वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
national eligibility test (नीट-2) के दौरान रविवार को कई परीक्षा केंद्रों पर काफी स्टूडेंट्स का पेपर छूट गया। परीक्षार्थियों का आरोप था कि केंद्रों पर समय से पहले ही गेट बंद कर दिया गया था।
पेपर छूटने की वजह से छात्राएं रोने लगीं। हालांकि, केंद्र बने स्कूलों के प्रशासन ने सीबीएसई के दिशा-निर्देश के अनुसार तय समय पर ही गेट बंद करने की बात कही।
इसको लेकर परीक्षार्थियों और स्कूल प्रशासन के बीच काफी कहासुनी हुई। पेपर देने में असफल रहने पर परीक्षार्थियों ने लखनऊ पब्लिक स्कूल, लोयला पब्लिक, केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर, सिटी इंटरनेशनल सहित कई केंद्रों के गेट पर हंगामा किया।
परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पास करने की बात कही है। पीजीआई स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की शाखा पर अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आए मजहर खान ने बताया कि साढ़े नौ बजे के बजाय कुछ समय पूर्व ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया।
इसको लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यही माहौल मल्हौर क्रॉसिंग स्थित लोयोला पब्लिक स्कूल, सिटी इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में देखने को मिला।
समय से पहले बंद कर दिया गया था गेट
परीक्षार्थियों का आरोप था कि पांच से 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद किया गया है, जबकि परीक्षा केंद्र प्रभारी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे।
सीबीएसई की ओर से हुई प्रवेश परीक्षा में सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 10 बजे से होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए साढ़े सात बजे से ही इंट्री शुरू की गई थी।
साढ़े नौ बजे के बाद परीक्षार्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह से मनाही थी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों सीबीएसई की ओर से घड़ी भी दी गई थी। परीक्षा में लगभग 35 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से करीब 90 फीसदी उपस्थित थे।
अभ्यर्थियों द्वारा समय से पहले गेट बंद करने का आरोप सही नहीं है। सभी परीक्षा केंद्र को सीबीएसई की ओर से घड़ी दी गईं थीं। ये घड़ी मुख्य गेट पर लगी हुई थी। इसी घड़ी के हिसाब से ही साढ़े नौ बजे गेट बंद किया गया था। अभ्यर्थियों को सही समय से परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए था। - केएस यादव कोऑर्डिनेटर, नीट-2 (सहायक उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन)