फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 100 posts of teachers will start recruitment in Rehabilitation University, recruitment will be done on the post of Professor, Associate, Assistant

पुनर्वास विश्वविद्यालय: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित शिक्षकों के पदों पर भर्ती शुरू

Mon, 05 Apr 2021 04:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Apr 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
More than 100 posts of teachers will start recruitment in Rehabilitation University, recruitment will be done on the post of Professor, Associate, Assistant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजधानी के विश्वविद्यालयों में इस समय शिक्षक भर्ती की कवायद तेजी से चल रही है। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि), बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के बाद अब डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने भी नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांग लिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 100 से अधिक प्रोफेसर, एसोसिएट, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से शिक्षकों के पद पर भर्ती की कवायद नहीं की गई है। जिसकी वजह से काफी संख्या में पद खाली चल रहे थे। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरक्षण के नियमों के अनुसार रोस्टर आदि बनाकर इसकी कवायद शुरू की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से हाल में विभिन्न विभागों में शिक्षकों के पद भरने के लिए आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अनुसार विश्वविद्यालय के 28 विभाग, 06 फेकेल्टी में प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के लगभग 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्रोफेसर के लगभग 25, एसोसिएट के लगभग 35, 55 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। इनके लिए आवेदन अलग-अलग अप्रैल मध्य व अंत तक होंगे। प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर पद में सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क क्रमश: 750 व 600 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल है। दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से काफी विभागों के लिए आवेदन निकाले जा चुके हैं, कुछ विभाग के अभी प्रक्रिया में हैं। भर्ती यूजीसी मानकों के आधार पर आरक्षण नियमों के अनुसार होगी। उन्होंने बताया कि हर कटेगरी में दिव्यांगों को आरक्षण दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया नए सत्र के शुरू होने से पहले पूरी करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed