फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mistakes of UP board in admit card

यूपी बोर्डः छात्रों को जारी एडमिट कार्ड में मिल रहीं गड़बड़ियां, परीक्षा से पहले ही करा लें सुधार

Thu, 23 Jan 2020 04:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
mistakes of UP board in admit card
परीक्षा कार्यालय में बांटे जा रहे एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला

छात्रा का नाम रमा है, लेकिन उसे मिले एडमिट कार्ड में यह रामा हो गया है। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को जारी एडमिट कार्ड में हिंदी में अंकित नामों में ऐसी कई गड़बड़ियां हैं। स्कूलों के अनुसार पिछले महीने सुधार कर बोर्ड को भेजा गया, लेकिन एडमिट कार्ड में त्रुटियों को नहीं सुधारा गया। अब स्कूलों को दोबारा सुधार की कवायद करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक के परीक्षा कार्यालय से स्कूलों को एडमिट कार्ड का वितरण बुधवार से शुरू हुआ है। इसके साथ हाईस्कूल के छात्रों के नॉमिनल रोलनंबर भी भेजे गए हैं। यूपी बोर्ड ने पहली बार छात्र व उसके माता-पिता के नाम अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दिए हैं। अंकपत्र में भी नाम हिंदी में होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने जो एडमिट कार्ड जारी किए हैं उनमें हिंदी में दिए नामों में काफी गलतियां हैं। एलडीए स्थित नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज के इंटर के चार व हाईस्कूल के एक छात्र के नामों में गड़बड़ियां हैं। अन्य कई स्कूलों ने भी शिकायत की है। अधिकतर नामों की मात्राओं में त्रुटियां हैं, जिससे उनका मतलब ही बदल गया है। स्कूलों ने शंका जताई कि यदि त्रुटियों में सुधार नहीं किया गया तो अंकपत्र में भी इसी तरह की गड़बड़ियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआर रजिस्टर की कराई थी जांच

परिषद की वेबसाइट पर छात्रों का ब्योरा अपलोड करने के दौरान ही हिंदी भाषा में अंकित नामों में त्रुटियां हो गई थीं। इसके बाद गत माह परीक्षा कार्यालय ने टीमें लगाकर सभी स्कूलों के एसआर रजिस्टर की जांच कराई। त्रुटियों के सुधार के लिए प्रमाण बोर्ड को भेजे गए। स्कूलों का आरोप है कि इस कवायद का कोई नतीजा नहीं मिला। जो गलतियां वेबसाइट पर दिख रही थीं, वहीं एडमिट कार्ड में भी अंकित हैं।

एडमिट कार्ड में छात्र के नाम, विषय, विषय कोड, फोटो, स्कूल, केंद्र का नाम आदि का ब्योरा है। इसमें यदि कोई त्रुटि हो तो स्कूलों को इसका सुधार बोर्ड परीक्षा से पहले ही कराना होगा, नहीं तो परीक्षा देने पर संकट गहरा सकता है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि त्रुटियों के सुधार के लिए स्कूलों को प्रमाण के साथ सीधे बोर्ड को भेजना होगा।

वहीं, एडमिट कार्ड में स्वयं इसका सुधार कर प्रधानाचार्य को उसे सत्यापित कर केंद्र को लिखित में अवगत कराना होगा। नहीं तो केंद्राध्यक्ष छात्र को परीक्षा से बाहर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed