यूपी: एमबीबीएस, बीडीएस में दाखिले के लिए 31 को आएगी मेरिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए 31 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी होगी। नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल अभ्यर्थी ही इसमें दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त तक किए जाएंगे।
इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेरिट के जरिये काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। पहले चरण की काउंसलिंग तीन सितंबर से होगी।
प्रदेश सरकार ने काउंसलिंग कराने का जिम्मा किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को सौंपा है। केजीएमयू ने भी काउंसलिंग के लिए संयोजक नियुक्त कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविकान्त इसके अध्यक्ष हैं। प्रो. एके सिंह को मुख्य संयोजक और प्रो. गिरीश चन्द्र, प्रो. आशीष वाखलू व प्रो. संदीप भट्टाचार्या को संयोजक बनाया गया है।
पहले चरण की काउंसलिंग तीन सितंबर से प्रस्तावित
केजीएमयू ने काउंसलिंग के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। सूबे में काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग खत्म होने के बाद होगी।
पहले चरण की काउंसलिंग तीन सितंबर से प्रस्तावित है। हालांकि ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग यदि लंबी खिंचती है तो इसमें भी बदलाव हो जाएगा।
नीट काउंसलिंग की प्रमुख तारीखें
ऑल इंडिया काउंसलिंग प्रथम चरण-22 से 27 अगस्त
प्रदेश में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि-30 अगस्त
प्रदेश में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट का प्रकाशन-31 अगस्त
प्रदेश स्तरीय काउंसलिंग का पहला चरण-3 सितंबर से
प्रदेश स्तरीय काउसलिंग का दूसरा चरण-21 सितंबर से
बची सीटों पर मॉप अप राउंड-29 व 30 सितंबर
दाखिले के लिए अंतिम तिथि-30 सितंबर