फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mega job fair in Lucknow university for ug and Pg students

मेगा जॉब फेयर में 71 कंपनियां बांटेंगी नौकरयां, यहां जानिए तारीख और प्रक्रिया

Sat, 09 Sep 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Sep 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Mega job fair in Lucknow university for ug and Pg students
Job Fair

लविवि अपने व विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को नौकरी पाने का एक शानदार अवसर दे रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर से 10 सितंबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें आईटी, बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फाइनेंस व अन्य क्षेत्र की 70 से अधिक कंपनियां युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी ऑफर करेंगी।

खास बात यह है कि इस जॉब फेयर में यूजी-पीजी अंतिम वर्ष व हाल के वर्षों के पासआउट छात्रों को भी मौका दिया जाएगा। वहीं, किसी भी विद्यार्थी के लिए यह बाध्यता नहीं होगी कि वह एक या दो कंपनी में ही इंटरव्यू दे। विद्यार्थी एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कई कंपनियों में इंटरव्यू दे सकता है।
विज्ञापन


सीपीसी निदेशिका प्रो. मधुरिमा लाल ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अब तक 71 कंपनियों ने जॉब फेयर में आने को सहमति दे दी है। कुछ और कंपनियां भी संपर्क में हैं। दो दिन में इनकी संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 80 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। जॉब फेयर विश्वविद्यालय की विभिन्न बिल्डिंगों में कराया जाएगा। प्रो. लाल ने कहा कि हम युवाओं और कंपनियों को एक प्लेटफार्म दे रहे हैं।

दोनों अपनी जरूरत के अनुसार एक-दूसरे का चुनाव कर सकते हैं। यह भी बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल भी डवलप कर रहा है। अगले मौके पर स्टूडेंट्स को इसकी सुविधा मिल सकती है।

रजिस्ट्रेशन आज से, शुल्क 100 रुपये  

Mega job fair in Lucknow university for ug and Pg students
hamirpur job fair
प्रो. लाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए हर छात्र से 100 रुपये वन टाइम टोकन शुल्क लिया जाएगा। स्टूडेंट्स विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसे भरकरसीपीसी सेल में शनिवार शाम चार बजे तक जमा कर सकते हैं। 10 सितंबर को भी छूटे हुए छात्रों का ऑनस्पॉट सुबह साढ़े 8 से साढ़े 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

एपी सेन हॉल में करनी होगी रिपोर्टिंग

Mega job fair in Lucknow university for ug and Pg students
job logo
रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को विश्वविद्यालय के एपी सेन हॉल में रिपोर्टिंग करनी होगी। स्टूडेंट डेस्क से उन्हें एक टोकन और कंपनियों की सूची दी जाएगी। इसे लेकर वे किसी भी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकेंगे। बेहतर होगा कि वे अपने स्ट्रीम की कंपनियों को प्राथमिकता दें। प्रो. लाल ने बताया कि न्यूनतम 08 से अधिकतम 30 हजार रुपये तक का मासिक पैकेज युवाओं को मिलने की संभावना है।

ये प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल

Mega job fair in Lucknow university for ug and Pg students
करियर प्लस - फोटो : SELF
डोमिनोज, सिग्मा सॉफ्टवेयर, स्पेंसर, इनोक्स, बिग बाजार, डाबर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीबी बैंक, बजाज सॉफ्टवेयर, क्लब महिंद्रा हॉलिडेज, जस्ट क्लिक, रॉयल कैफे, दयाल पैराडाइज, बीकानेर वाले, एक्सिड लाइफ इंश्योरेंस, रिट्ज, एलएंडटी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्ल इंटरनेशनल, वैल्यू प्लस, रिलाइंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस, मुथूट फाइनेंस, क्वांटम टेलीसर्विसेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed