फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical pg seats counselling to be online in up

यूपी में मेडिकल पीजी सीटों की होगी अब ऑनलाइन काउंसलिंग

Tue, 28 Mar 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Mar 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
medical pg seats counselling to be online in up
डेमो - फोटो : demo pic

यूपी में पहली बार मेडिकल की पीजी सीटों की ऑनलाइन काउंसलिंग होने जा रही है। यह पहला मौका है, जब राजकीय व निजी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के साथ ही केेंद्रीय विश्वविद्यालय की सीटों की भी एक साथ काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 मार्च को दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। यह रजिस्ट्रेशन तीन अप्रैल की मध्य रात्रि तक होंगे। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. अनिता भटनागर जैन ने बताया कि पीजी-नीट 2017 की मेरिट के आधार पर ही सूबे में दाखिले लिए जाएंगे।

इसमें सभी राजकीय व निजी विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ ही विभिन्न संस्थानों व डेंटल कॉलेजों की सभी सीटों के लिए काउंसलिंग एक साथ होगी। काउंसलिंग के लिए इस बार अभ्यर्थियों को कहीं आना-जाना नहीं पड़ेगा। वे कहीं से भी या फिर घर बैठे न सिर्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, बल्कि काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। काउंसलिंग का पहला चरण 8 से 12 अप्रैल के बीच होगा। इसका परिणाम 14 अप्रैल को आएगा। 15 से 17 अप्रैल के बीच अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीट पर संबंधित कॉलेज व संस्थान में दाखिला लेना होगा।

मोबाइल से म‌िलेगा अपडेट

medical pg seats counselling to be online in up
डेमो
अभ्यर्थियों को पंजीकरण की जानकारी उनके दिए मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। इसी प्रकार काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन हो जाने के बाद इसकी सूचना मोबाइल पर आएगी। ऑनलाइन फीस जमा करने की सूचना भी एसएमएस के जरिये अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

इस वेबसाइट पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
https://upneet.gov.in

यहां से ले सकते हैं मदद
ईमेल- neet2017pg@gmail.com
फोन नंबर- 09532315657, 07897451786
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed