फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mba admission will be held from cat score in lucknow university

एलयू में कैट स्कोर से एमबीए में दाखिला, देने होंगे ये Documents

Fri, 18 Aug 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Aug 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
mba admission will be held from cat score in lucknow university
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2018-19 में एमबीए प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए लिंक पर शुक्रवार 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे से होगा। आवेदन 31 जनवरी 2018 तक किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय इस बार प्रवेश परीक्षा न कराकर कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को प्रवेश देगा।
विज्ञापन


शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। ऐसे में एमबीए के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को पहले कैट के लिए आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय के आवेदन फॉर्म में उसे कैट रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराना जरूरी होगा। बिना इसके आवेदन मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन 2012 तक कैट स्कोर के आधार पर ही एमबीए में प्रवेश लेता था। इसके बाद 2013 से विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी प्रवेश परीक्षा कराने लगा था। हालांकि प्रवेश में वह कैट अभ्यर्थियों को वरीयता देता था और उन्हें सीधे इंटरव्यू में शामिल किया जाता था। वहीं अगले सत्र 2017-18 से फिर पूरी तरह से कैट स्कोर के आधार पर ही प्रवेश करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थी को अपना आधार नंबर भी अनिवार्य रूप से देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के दौरान एक वैलिड ई-मेल आईडी और चालू मोबाइल नंबर जरूर दें। प्रवेश संबंधी हर महत्वपूर्ण सूचना इसी मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

अगर अभ्यर्थी अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो दोबारा पासवर्ड सेट करने के लिए इसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को एक अल्टरनेट मोबाइल नंबर भी देना होगा, बेहतर होगा कि ये नंबर किसी अभिभावक का हो। अभ्यर्थी का स्कैन सिग्नेचर जेपीजी फॉर्मेट में लिया जाएगा।
 

स्नातक में होने चाहिए 50 फीसदी अंक

mba admission will be held from cat score in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
प्रो. मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थी के स्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं एससी-एसटी अभ्यर्थी के लिए यह 45 फीसदी है। उन्होंने बताया कि सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा। जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को अन्य शैक्षिक व जाति प्रमाणपत्र के साथ, आय प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। सभी सर्टिफिकेट का सरकारी वेबसाइट से मिलान किया जाएगा। अभ्यर्थी पूरा फॉर्म भरने के बाद उसका और फीस रसीद का प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

     कोर्स-                                                                   टाइप                 सीट             फीस प्रति सेमेस्टर
1. एमबीए                                                                 रेगुलर                  60                 46000
2. एमबीए                                                                 सेल्फ फाइनेंस       60                  75000
3. एमबीए (फाइनेंस एंड कंट्रोल)                                    सेल्फ फाइनेंस    120                 75000
4. एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस)            सेल्फ फाइनेंस    120                75000
5. एमबीए (मार्केटिंग)                                                    सेल्फ फाइनेंस    120                75000
6. एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस)                                    सेल्फ फाइनेंस       60                75000

(नोट: प्रवेश के समय 5000 रुपये कॉशन मनी एक बार ली जाएगी। इसे वापस नहीं किया जाएगा। लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर के छात्रों को 1000 नामांकन शुल्क भी देना होगा। यह भी वापस नहीं किया जाएगा।)

हेल्पलाइन
टेक्निकल हेल्पलाइन- 0522-4150500
प्रोग्राम हेल्पलाइन- 9839065381, 0522-2740246
ई-मेल- lumba2018@lkouniv.ac.in

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed