फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maximum students took admission in bcom in lucknow university

जानें, एलयू में इस बार सबसे ज्यादा रहा किस सब्जेक्ट का क्रेज

Mon, 25 Apr 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
maximum students took admission in bcom in lucknow university
DEMO PIC

बीकॉम इस बार भी हॉट स्ट्रीम रहेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में आवेदन के शुरुआती पांच दिनों में जो रुझान आया है, उससे साफ है कि बीकॉम के प्रति स्टूडेंट्स में सबसे ज्यादा क्रेज है। 

विज्ञापन


अब तक एडमिशन के कुल आवेदनों में से 40 फीसदी केवल बीकॉम के हैं। पिछले साल भी बीकॉम में एडमिशन की सबसे ज्यादा मारामारी थी। वहीं बीएससी बायो ग्रुप में सबसे कम रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


इस साल अभी तक एडमिशन के लिए 4000 पंजीकरण हुए हैं। इसमें से 1600 के करीब रजिस्ट्रेशन बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए हैं। पंजीकरण के बाद अगर आवेदन फीस जमा करने को देखा जाए तो उसमें भी बीकॉम बाकी पाठ्यक्रमों से आगे है। एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा के अनुसार फीस जमा करने वाले 1600 अभ्यर्थियों में से 700 अकेले बीकॉम के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के पैमाने पर क्रेज को आंकें तो दूसरे पायदान पर बीएससी मैथ्स है। बीएससी मैथ्स के लिए फीस जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 350 है। 

रुझान में बीए से भी पिछड़ रहा ये सब्जेक्ट

maximum students took admission in bcom in lucknow university
DEMO

बीएससी बायो के प्रति स्टूडेंट्स का रुझान तेजी से घटा है। बीए के लिए अब तक 160 ने आवेदन किया है जबकि बीएससी बायो के लिए 130 ने। बाकी संख्या एलएलबी व अन्य पाठ्यक्रमों की है।

एलयू से संबद्ध कॉलेजों की बात करें तो नेशनल पीजी कॉलेज सब पर भारी रहता है। पिछले साल भी नेशनल कॉलेज में बीकॉम में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा क्रेज दिखा था। 

इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय और आईटी कॉलेज का नंबर आता है। नेशनल में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म दो मई से भरे जाने हैं। आईटी कॉलेज में आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं।

बीकॉम के क्रेज को देखते हुए नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज में आवेदन फॉर्म का मूल्य 100 रुपये अधिक तय किया गया है। यहां बीए और बीएससी की आवेदन फीस 600 रुपये है, जबकि बीकॉम की आवेदन फीस इससे सौ रुपये बढ़ाकर 700 रुपये तय की गई है। कॉलेज में परास्नातक में दाखिले के लिए आवेदन फीस 800 रुपये तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed