{"_id":"5fc9fe3a8ebc3ecf6c6a8eaa","slug":"many-changes-during-the-up-board-examination-this-year-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: इस बार बदले रहेंगे परीक्षा कक्ष के मापदंड, नहीं लागू होगा ये नियम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड: इस बार बदले रहेंगे परीक्षा कक्ष के मापदंड, नहीं लागू होगा ये नियम
Fri, 04 Dec 2020 02:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले की तरह कम से कम 40 परीक्षार्थियों को एक कक्ष में रखने का नियम इस बार अनिवार्य नहीं होगा। सीटिंग प्लान पूरी तरह बदला रहेगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जो नीति जारी की गई है उसके सारे नियम और मानक सभी स्कूलों को भेज दिए गए हैं। स्कूलों को उससे संबंधित 5 दिसंबर तक सूचनाएं देनी हैं।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा कक्ष में कम से कम 40 छात्रों को बैठाने का नियम अनिवार्य नहीं होगा। छात्रों का सीटिंग प्लान सोशल डिस्टेंसिंग और कक्षा के साइज के हिसाब से बनाया जाएगा। यदि बेंच बहुत लंबी होगी तो एक बेंच पर दो छात्र बैठाए जाएंगे। वरना एक-एक छात्र ही परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
बालिका विद्यालय में नहीं भेजे जाएंगे बालक
एक परीक्षार्थी के लिए कम से कम 3.34 वर्ग मीटर की जगह होनी चाहिए और 2 छात्रों के बीच पर्याप्त 2 गज की दूरी होनी चाहिए। ऐसे में इस बार परीक्षा केंद्र और परीक्षा कक्ष दोनो की संख्या बढ़ानी होगी।
जिन बालिका विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा वहां पर सिर्फ बालिकाओं का ही केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र के निर्धारण नीति में साफ निर्देश है कि बालिका विद्यालय में बालकों को परीक्षा के लिए ना भेजा जाए। इस बार परीक्षाओं की समय सारणी बनाये जाने के दौरान छात्र संख्या का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
जिन बालिका विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा वहां पर सिर्फ बालिकाओं का ही केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र के निर्धारण नीति में साफ निर्देश है कि बालिका विद्यालय में बालकों को परीक्षा के लिए ना भेजा जाए। इस बार परीक्षाओं की समय सारणी बनाये जाने के दौरान छात्र संख्या का विशेष ध्यान रखा जाएगा।