फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madhyamik shiksha parishad starts new portal

यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिए तैयार किया पोर्टल

Fri, 04 Nov 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Nov 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
madhyamik shiksha parishad starts new portal
डेमो

यूपी बोर्ड के सभी विद्यालयों की लोकेशन अब एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल से जुड़कर सेलफोन की सहायता से विद्यालय तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिषद ने नया पोर्टल तैयार किया है।

विज्ञापन


 इस पोर्टल पर सभी विद्यालयों को कॉलेज का कोड व फोटोग्राफ और जियोग्राफिक कोऑर्डिनेट सिस्टम (जीआईएस) फीड करने को कहा गया है। ये फीडिंग बोर्ड परीक्षा से पहले कराने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


जानकारियां फीड होने के बाद पोर्टल के माध्यम से विद्यालय की लोकेशन आसानी से पता लगाई जा सकेगी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए पिछले साल से ऑनलाइन पद्धति से जोड़ने की कोशिशें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल एक कदम बढ़ाते हुए परीक्षा आयोजन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। यह पोर्टल परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा केंद्र नीति में केंद्र निर्धारण के लिए सभी सूचनाएं विशेष रूप से तैयार सॉफ्टवेयर पर फीड करने के निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं।

अब एक कदम बढ़ाते हुए विद्यालय के कोड, पते, फोटोग्राफ तथा जीआईएस फीड करने को भी कहा गया है। जीआईएस कोऑर्डिनेट पोर्टल पर उपलब्ध होने का सबसे बड़ा फायदा फ्लाइंग स्क्वॉयड को नकल रोकने में मिलेगा।

स्क्वॉयड को कई बार विद्यालयों की सही लोकेशन की जानकारी नहीं होती है। पोर्टल पर जीआईएस दर्ज होने पर केंद्र ढूंढने में परेशानी नहीं आएगी। जीआईएस एक प्रकार की निर्देशांक प्रणाली होती है जो किसी भी स्थान की स्थिति तीन अंकों के माध्यम से बताती है। 


जीआईएस कोड प्राप्त करने के लिए स्मार्टफोन का सहारा लेना होगा। विद्यालय कैंपस में फोन पर ‘स्कूल ऑन मैप मार्ग’ एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद जैसे ही विद्यालय में यह एप खोला जाएगा जीआईएस मिल जाएगा। जिसे पोर्टल पर फीड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed