फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   m.phil admission date in lucknow university

एमफिल के लिए आवेदन शुरू, इन विषयों पर कर सकते हैं APPLY

Wed, 05 Oct 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
m.phil admission date in lucknow university
online apply

एलयू में विभिन्न विषयों में एमफिल दाखिले के आवेदन फॉर्म मंगलवार से भरे जा सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन


विवि में एमफिल के नौ विषयों में 250 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें फिजिकल एजुकेशन में पहली बार आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे से आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आ जाएगा। 
विज्ञापन


सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 1000 रुपये और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा कर सकेगा। फीस जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालना होगा। इसके बाद ही आवेदन फॉर्म पूरा माना जाएगा। 

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि एमफिल की प्रवेश परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें सब्जेक्ट प्रोफिशिएंसी और रिसर्च एप्टीट्यूड से जुड़े 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। यह प्रश्न परास्नातक स्तर के सिलेबस पर आधारित होंगे। 

90 ‌म‌िनट में देना होगा 100 प्रश्नों का जवाब

m.phil admission date in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
प्रवेश परीक्षा का न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि से एक सप्ताह के अंदर घोषित की जाएगी।

सभी परीक्षाएं विवि के पुराने परिसर में ही होंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए किसी एडमिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। उन्हें सिर्फ फॉर्म का प्रिंटआउट और एक मान्य फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा।

आवेदन के ल‌िए पात्रता
सामान्य अभ्यर्थी- पीजी में न्यूनतम 55 फीसदी नंबर
ओबीसी क्रीमीलेयर- पीजी में न्यूनतम 55 फीसदी नंबर
ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर- पीजी में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर
एससी, एसटी और दिव्यांग- पीजी में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर

प्रस्तावित कोर्स व   सीटेंः
हिंदी - 50
एंथ्रोपोलॉजी - 10
फिजिकल एजुकेशन- 10
एआईएच एंड आर्कियोलॉजी-  30
इंग्लिश-  30
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन - 30
संस्कृत-  30
सोशल वर्क- 30  
सोश्योलॉजी -  30
(नोट: हिंदी में 30 सीटें छोड़कर सूची में शामिल सभी सीटें सेल्फ फाइनेंस की हैं।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed