एलयूः एमएड की ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग 6 से, यहां देखें- पूरा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय एमएड की ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग मंगलवार से शुरू होगी। काउंसलिंग के आठ चरण हैं। अभ्यर्थी को इन सभी चरणों को पूरा करना जरूरी है। लविवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से परिसर की 25 रेग्युलर सीटों के साथ ही कुल 15 संस्थानों की 575 सीटों पर एमएड दाखिले होने हैं।
प्रवेश समन्ववयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यथियों को रैंक आवंटित की गई है वे ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को इसके लिए परिसर में नहीं आना होगा। पंजीकरण और विकल्प भरने के बाद अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। फिर उन्हें निर्धारित समय में अपनी सीट कंफर्मेशन फीस जमा करनी होगी। अभ्यर्थियों को सीट अपग्रेेडेशन का मौका भी दिया जाएगा।
इसके लिए भी उन्हें निर्धारित फीस जमा करनी होगी। अंतिम आवंटन के बाद उन्हें संबंधित संस्थान में सभी प्रमाणपत्रों के साथ रिपोर्ट भी करना होगा।
जमा करनी होगी तीन हजार रुपये एडवांस फीस
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें बीएड की मार्क्सशीट अपलोड करने के साथ बैंक खाते का ब्योरा भरना होगा। अगले चरण में उन्हें तीन हजार रुपये एडवांस फीस ऑनलाइन प्रणाली से जमा करनी होगी।
सीट आवंटित न होने पर एडवांस फीस बैंक खाते में अपने आप वापस हो जाएगी। इसके बाद उसे अपनी पसंद के कॉलेज वरीयता क्रम में भरने होंगे। अभ्यर्थी की वरीयता के हिसाब से उसकी रैंक के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा।
अभ्यर्थी को प्रोविजनल आवंटन पत्र लेकर उस कॉलेज में जाकर सात दिन के भीतर रिपोर्ट करके बाकी फीस जमा करनी होगी।
देखें- रिपोर्टिंग के समय ले जाएं ये प्रपत्र
प्रोविजनल आवंटन पत्र, आवेदन फॉर्म की कॉपी, प्रवेश पत्र, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, सभी अंकपत्र और प्रमाणपत्र, फोटो आईडी और पते का प्रमाणपत्र, दो फोटोग्राफ, सभी फीस की रसीद
काउंसलिंग कार्यक्रम
6-13 अगस्त पंजीकरण और विकल्प भरना
14 अगस्त विकल्प भरना
16 अगस्त पहला आवंटन
16-19 अगस्त सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट
21 अगस्त दूसरा आवंटन
21-23 अगस्त सीट कंफर्मेशन फीस पेमेंट
देखें- संस्थाओं में सीटें
लविवि में 25, जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज में 50, रामा महाविद्यालय में 50, आर्यावर्त इंस्टीट्यूट में 50, सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज में 25, सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में 25, रजत डिग्री कॉलेज में 50, गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में 25, रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में 50, रजत कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड मैने. में 50, इरम डिग्री कॉलेज में 25, श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय में 25, स्वामी विवेकानंद महिला महाविद्यालय में 25, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय में 50, रजत वीमेन्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 50 सीटें।