फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will start diploma in garbh sanskar and tourism

गर्भ संस्कार और टूरिज्म में भी डिप्लोमा शुरू करेगी लखनऊ यूनिवर्सिटी, 18 हजार रुपये होगी फीस

Sat, 25 Jul 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
lucknow university will start diploma in garbh sanskar and tourism
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय साइबर लॉ, गर्भ संस्कार, राइट टू इन्फॉर्मेशन पर नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इतना ही नही टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। साथ ही विवि प्रशासन ने पिछले कई साल से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संबंध में चली आ रही एडऑन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है।

विज्ञापन


अब सभी पाठ्यक्रमों में सीधे आवेदन किया जा सकेगा। अभी तक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में केवल लविवि के किसी नियमित पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते थे। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्र हित में यह सकारात्मक निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के पाठ्यक्रमों का पुनरावलोकन किया गया है। पुनरावलोकन के बाद विभागाध्यक्षों से उनके यहां संचालित होने लायक डिप्लोमा के प्रस्ताव देने को कहा गया था। विभागाध्यक्षों से मिली सूची के आधार पर डिप्लोमा दो वर्षों से इन पाठ्यक्रमों को एडऑन की श्रेणी में डालने से यह सभी लगभग बंद हो गए थे। इसलिए इन पाठ्यक्रमों की एडऑन की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। कोरोना की समस्या को देखते हुए कई रोजारोन्मुखी ऑनलाइन डिप्लोमा भी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले

- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (60) - डिप्लोमा इन इंटरनेशनल एयरलाइन टिकटिंग एंड ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन (30) - ऑनलाइन सर्टिफिकेट ऑफ फाउंडेशन इन टूरिज्म एंड ट्रेवल (60) 
- ऑनलाइन सर्टिफिकेट ऑफ इंडियन टूरिज्म एंड ट्रेवल (60) - ऑनलाइन सर्टिफिकेट ऑफ इंडियन टूरिज्म डेस्टिनेशन (60)
- ऑनलाइन सर्टिफिकेट ऑफ ग्लोबल टूरिज्म एंड डेस्टिनेशन (60) - एडवांस डिप्लोमा इन क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स (30) 
- एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (30) - प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी (16) - ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑन सक्सेजफुल कॅरियर बिल्डिंग (30) - पीजी डिप्लोमा इन एपिडेमियोलॉजी एंड - - - बायोस्टेट (30) - पोस्ट एमए डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन रेग्युलर (30) 
- पीजी डिप्लोमा इन राइट टू इन्फॉर्मेशन एंड डेमोक्रेसी (30)
- पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन (30) - पीजी डिप्लोमा इन रिप्रोडक्शन एंड चाइल्ड हेल्थ (30) - पीजी डिप्लोमा इन एचआईवी एड्स एंड फैमिली लाइफ एजुकेशन (30) - पीजी डिप्लोमा इन सोशल ड्यूटी एंड ह्यूमन राइट्स (30), पीजी डिप्लोमा इन सायबर लॉ (40) 
- पीजी डिप्लोमा इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (40) - पीजी डिप्लोमा इन गर्भ संस्कार (30) - ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन गर्भ संस्कार (50) - पीजी डिप्लोमा इन एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग टेक्नोलॉजी (15) - डिप्लोमा इन डेटा अनालसिस विद स्टैटिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसेंज (30) - पीजी डिप्लोमा इन तमिल रेग्युलर (20) - प्रोफिशिएंसी इन तमिल रेग्युलर (20) - पीजी डिप्लोमा इन बायो डायवर्सिटी वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट (30) - ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा इन वाइल्ड लाइफ जर्नलिज्म (30) -  सर्टिफिकेट कोर्स इन आर्थोनोलॉजी (20) - सर्टिफिकेट कोर्स इन एक्यूएटिक वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन (20) 
- सर्टिफिकेट कोर्स इन वेस्टलैंड मैनेजमेंट (20) - डिप्लोमा इन फ्रेंच (20) - प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच रेग्युलर (60)।

लखनऊ विवि में डिप्लोमा पाठ्यक्रम की न्यूनतम फीस अब 18 हजार रुपये होगी। इसमें न्यूनतम 30 सीट की अनिवार्यता भी रखी गई है। साथ ही प्रवेश और इनरोलमेंट फीस अलग से देनी होगी। पीजी डिप्लोमा इन एक्सप्लोरेशन रिसोर्सेज एंड माइनिंग टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में न्यूनतम फीस 37 हजार रुपये रखी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed