फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will conduct B.Ed entrance exam

लखनऊ यूनिवर्सिटी को फिर मिली बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी, छठी बार कराएगा आयोजन

Fri, 17 Jan 2020 12:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jan 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
lucknow university will conduct B.Ed entrance exam
लखनऊ यूनिवर्सिटी
 लखनऊ विश्वविद्यालय को एक बार फिर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। विवि इससे पहले पांच बार यह परीक्षा आयोजित कर चुका है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद के आदेश जारी करते ही लविवि ने सत्र 2020-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में प्रदेश के लगभग 2700 कॉलेज शामिल होते हैं, जिनकी 2000 से अधिक सीटें हैं। विशेष सचिव की ओर से कुलसचिव, लविवि को भेजे पत्र में कहा गया कि प्रदेश में इससे संबद्ध व सहयुक्त घटक महाविद्यालयों में शिक्षण उपाधि के लिए शिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित नियमों के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 आयोजित करने व काउंसलिंग के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को नामित किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में रुहेलखंड विवि बरेली ने निभाई जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार इस बार प्रवेश कराने की जिम्मेदारी शिक्षा शास्त्र विभाग को दी जा सकती है। इस बारे में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने डीन शिक्षा शास्त्र विभाग प्रो. अमिता बाजपेई से विस्तृत चर्चा की है।

बता दें कि इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने वर्ष 2010, 2015, 2016, 2017 व 2018 में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया है। वर्ष 2019 में यह जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को दी गई थी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने ही पहली बार 2017 में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म की व्यवस्था प्रभावी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed