{"_id":"5e215afc8ebc3e4b563bec62","slug":"lucknow-university-will-conduct-b-ed-entrance-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी को फिर मिली बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी, छठी बार कराएगा आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी को फिर मिली बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी, छठी बार कराएगा आयोजन
Fri, 17 Jan 2020 12:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
लखनऊ विश्वविद्यालय को एक बार फिर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। विवि इससे पहले पांच बार यह परीक्षा आयोजित कर चुका है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद के आदेश जारी करते ही लविवि ने सत्र 2020-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
इस परीक्षा में प्रदेश के लगभग 2700 कॉलेज शामिल होते हैं, जिनकी 2000 से अधिक सीटें हैं। विशेष सचिव की ओर से कुलसचिव, लविवि को भेजे पत्र में कहा गया कि प्रदेश में इससे संबद्ध व सहयुक्त घटक महाविद्यालयों में शिक्षण उपाधि के लिए शिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित नियमों के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 आयोजित करने व काउंसलिंग के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को नामित किया गया है।

Trending Videos
वर्ष 2019 में रुहेलखंड विवि बरेली ने निभाई जिम्मेदारी
विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार इस बार प्रवेश कराने की जिम्मेदारी शिक्षा शास्त्र विभाग को दी जा सकती है। इस बारे में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने डीन शिक्षा शास्त्र विभाग प्रो. अमिता बाजपेई से विस्तृत चर्चा की है।
बता दें कि इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने वर्ष 2010, 2015, 2016, 2017 व 2018 में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया है। वर्ष 2019 में यह जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को दी गई थी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने ही पहली बार 2017 में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म की व्यवस्था प्रभावी की थी।