फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university takes increased hostel fees back.

लखनऊ विश्वविद्यालय ने वापस ली छह गुना बढ़ाई गई हॉस्टल फीस

Mon, 24 Jul 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
lucknow university takes increased hostel fees back.
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic

आखिर एलयू ने छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद बढ़ी हुई हॉस्टल फीस शनिवार को वापस ले ली। यानी हॉस्टल फीस स्ट्रक्चर पिछले साल की तरह ही रहेगा। हालांकि इस साल चार हॉस्टल (दो बॉयज, दो गर्ल्स) सेल्फ फाइनेंस के दायरे में होंगे। पिछले साल दो हॉस्टल (एक बॉयज, एक गर्ल्स) सेल्फ फाइनेंस के दायरे में थे।

विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल स्ववितत्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य नहीं होगा। ज्यादा सुविधाओं की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से इन हॉस्टल मे रह सकेंगे। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने अगले साल हॉस्टल फीस बढ़ाने के लिए अभी से समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


छह गुना बढ़ा दी थी फीस, गुस्से में थे छात्र
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के स्टूडेंट्स की हॉस्टल फीस छह गुना तक बढ़ा दी थी। पिछले साल तक सभी स्टूडेंट्स से एक समान हॉस्टल फीस ली जाती थी। इस साल सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के लिए सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल की नई व्यवस्था लागू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल तक विवि में केवल दो हॉस्टल ही सेल्फ फाइनेंस के दायरे में थे।  एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया था। लविवि प्रशासन ने स्टूडेंट्स ने शनिवार को साढ़े तीन बजे वार्ता के लिए बुलाया था। वार्ता के बाद कुलपति ने बढ़ी फीस वापस लेने का एलान किया। इससे स्टूडेंट्स में खुशी की लहर दौड़ गई।

पर, कम हो गए रेग्युलर फीस वाले दो हॉस्टल

lucknow university takes increased hostel fees back.
फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों ने किया था प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

लविवि ने फीस बढ़ोतरी भले ही वापस ले ली, लेकिन अब रेग्युलर फीस के दो हॉस्टल और कम हो जाएंगे। कुलपति ने इन हॉस्टल के नामों की घोषणा नहीं की है।

माना जा रहा है हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया शुरू होने से पहले मैनेजमेंट बॉयज और मैनेजमेंट गर्ल्स के अलावा दो हॉस्टल चिह्नित किए जाएंगे। इस तरह से स्टूडेंट्स को बढ़ी फीस भले ही न चुकानी पड़े पर रेग्युलर हॉस्टल के मौके जरूर कम हो गए हैं।

हालांकि कुलपति का कहना है कि रेग्युलर हॉस्टल में रहने वाले बहुत से छात्र ऐसे हैं जो सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल में रहना चाहते हैं।

विवि उनके लिए ज्यादा सुविधा संपन्न सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल की व्यवस्था कर रहा है। इससे रेग्युलर वाले स्टूडेंट्स के मौके कम नहीं होंगे क्योंकि उनके बीच के ही कई स्टूडेंट सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल आवंटित कराएंगे।

जानिए आपको कितनी मिली राहत

lucknow university takes increased hostel fees back.

सेल्फ फाइनेंस वाले में एक बेड वाले कमरे की फीस पिछले साल 18 हजार थी जिसे बढ़ाकर 39,750 रुपये और दो बेड वाले कमरे का 15,600 रुपये से बढ़ाकर 25,350 रुपये कर दी गई थी। सामान्य हॉस्टल की फीस में भी बढ़ोतरी की गई थी।

फीस बढ़ोतरी के बाद एक बेड वाले कमरे की फीस 6400 रुपये से बढ़कर 9000 और दो बेड वाले कमरे की फीस 5800 रुपये से बढ़ाकर 8850 रुपये हॉस्टल फीस होनी थी। अब पिछले साल के बराबर ही फीस देनी होगी जिससे स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी।

आगे क्या : नौ साल से नहीं बढ़ी हॉस्टल फीस, अगले साल बढ़ाएंगे
कुलपति ने स्टूडेंट्स को बताया कि विवि में पिछले नौ साल से हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछली बार वर्ष 2008 में हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी की गई थी। इतने साल बाद रेग्युलर फीस में 13 से 15 फीसदी और सेल्फ फाइनेंस फीस में 38 से 95 फीसदी फीस बढ़ाई गई है।

कुलपति ने कहा कि इस साल बढ़ी हुई फीस वापस ली जा रही है लेकिन अगले साल से फीस बढ़ाई जाएगी। इसी वजह से समिति का गठन अभी से कर दिया जाएगा। यह समिति तय करेगी कि आखिर हॉस्टल फीस में कितनी फीसदी बढ़ोतरी होनी चाहिए।

छात्र संगठनों ने जताई खुशी

lucknow university takes increased hostel fees back.

कुलपति प्रो.एसपी सिंह के फीस वापस लेने का सभी छात्र संगठनों ने स्वागत किया है। आंदोलन की अगुवाई करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया ने कहा कि कुलपति ने  स्टूडेंट्स के दर्द को समझा।

एबीवीपी के ही विवेक सिंह मोनू, अजीत प्रताप सिंह, अनुराग तिवारी, विनय विक्रम आदि ने भी कुलपति के फैसले का स्वागत किया।

समाजवादी छात्र सभा की ओर से अनिल यादव मास्टर, अंकित सिंह राजपूत, विवेक सिंह बाबा, पूजा शुक्ला, शहाबुद्दीन और सतीश शर्मा के साथ ही एनएसयूआई और एसएफआई ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed