फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university student protest on road

एलयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर हंगामा, रोड जाम, आत्मदाह का प्रयास

Tue, 03 Oct 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
lucknow university student protest on road
प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प हुई - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग और अपने ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को छात्र आक्रोशित हो उठे। अनशन के तीसरे दिन भी कोई सुनवाई न होने से नाराज स्टूडेंट्स ने पहले गेट नंबर एक पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन ने जाम खुलवाया तो छात्रों ने आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि एलयू प्रशासन इस मामले में उदासीन बना हुआ है। जबकि विवि प्रशासन चाहे तो हाईकोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई के लिए प्रयास कर सकता है। वहीं एलयू प्रशासन पहले की तरह मामला कोर्ट में होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन


रोड जाम कर रहे स्टूडेंट्स को अंदर करके भाऊराव देवरस द्वार पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने आत्मदाह की कोशिश की। देर शाम तक विवि में स्थिति जस की तस बनी रही। विवि में पिछले 12 साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने चुनाव लगाया था स्टे

lucknow university student protest on road

वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद छात्रसंघ चुनाव होने की उम्मीद जगी थी। उस समय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा भी हुई थी, लेकिन छात्र हेमंत कुमार ने आयु और छात्रसंघ चुनाव के मॉडल पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए चुनाव पर स्टे लगा दिया था।

इसके बाद से कई याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी पर भी अंतिम निर्णय नहीं आया है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि विवि प्रशासन जानबूझकर मामले को लटकाए रहना चाहता है। इसी वजह से जल्द सुनवाई के लिए पत्र लिखने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर स्टूडेंट्स ने विवि में 18 सितंबर से धरने की शुरुआत की थी।

इसके बाद से परिसर में अभियान भी चलाया गया। कोई नतीजा न निकलने पर मंगलवार से 11 स्टूडेंट्स ने अनशन की शुरुआत की थी। इनमें से दो छात्रों की हालत बुधवार को खराब हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को अजीत प्रताप समेत दो और छात्रों की हालत खराब हो गई। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed