फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय: परीक्षा व प्रैक्टिकल 15 मई तक के लिए स्थगित

Sat, 17 Apr 2021 01:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 17 Apr 2021 01:41 PM IST
सार

लगभग एक सप्ताह बाद विवि शुक्रवार को दोबारा खुला, लेकिन संक्रमण की दहशत के साथ। सिर्फ प्रशासनिक कार्यालय ही खुले। विभाग बंद रहे और न शिक्षक आए न ही विद्यार्थी।

विज्ञापन
lucknow university
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

शासन के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 15 मई तक अपने यहां सभी प्रकार की परीक्षा व प्रैक्टिकल स्थगित कर दिए हैं। वहीं, शिक्षकों का विवि में विभाग आना भी अनिवार्य नहीं किया गया है। वे घर से ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे। कोई विद्यार्थी भी कैंपस नहीं आएगा।

विज्ञापन


लगभग एक सप्ताह बाद विवि शुक्रवार को दोबारा खुला, लेकिन संक्रमण की दहशत के साथ। सिर्फ प्रशासनिक कार्यालय ही खुले। विभाग बंद रहे और न शिक्षक आए न ही विद्यार्थी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह अपने कार्यालय में बैठे और काम निपटाए। हालांकि, कर्मचारियों की उपस्थिति मात्र 10% ही रही। हालांकि, ये भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते नहीं दिखे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार डॉ. सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि सभी परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित की जाती हैं। क्लास ऑनलाइन ही चलेंगी। विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में विद्यार्थी नहीं आएंगे। विवि में शिक्षकों की उपस्थिति नहीं होगी, पर सभी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। कॉलेजों में शिक्षकों को लेकर प्राचार्य निर्णय लेंगे। विवि व कॉलेजों में 50% कर्मचारी रोस्टर अनुसार ही बुलाए जाएंगे। बाकी घर से काम करेंगे। साथ ही सैनिटाइजेशन आदि की बेहतर व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed