{"_id":"5ef323788ebc3e42d05de8ca","slug":"lucknow-university-issued-examination-schedule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, देखें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विरोध के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, देखें पूरा कार्यक्रम
Wed, 24 Jun 2020 04:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉस प्रमोशन की मांग और परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय ने बुधवार को वार्षिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। लविवि में बीए, बीएसी और बीकॉम द्वितीय के बैक पेपर और तृतीय वर्ष की परीक्षा वार्षिक प्रणाली पर होनी है। इसके अलावा अन्य परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली पर होती हैं।
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in, www.luonline.in और संबंधित विभाग में उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होनी है। लविवि में वार्षिक परीक्षा की शुरुआत 16 मार्च से हो चुकी थी। शिक्षकों के भारी विरोध के बावजूद लविवि ने पहले दिन की परीक्षा रिसर्च स्कॉलर के सहारे आयोजित कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर अपनी परीक्षा स्थगित कर दी थी। अब सात जुलाई से परीक्षा कराने का फैसला किया है। इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। हर साल की तरह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। बीएससी और बीकॉम की परीक्षा दूसरी पाली यानी दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और बीए की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे के बीच होगी। लविवि ने पिछले साल से अपने यहां सेमेस्टर प्रणाली लागू की है। स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा सेेमेस्टर प्रणाली पर होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा में मिलेंगे ज्यादा विकल्प
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लविवि ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को ज्यादा विकल्प देने की शुरूआत की है। इसके तहत वार्षिक परीक्षा में पहली यूनिट के दस सवाल में से पांच सवाल हल करने होंगे। बाकी चार यूनिटों में हर यूनिट से एक सवाल हल करने अनिवार्यता के बजाय किन्हीं चार सवाल हल करने का विकल्प मिलेगा।
देखें - विज्ञान संकाय व कॉमर्स फैकल्टी की टाइमिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala